Xiaomi Mi A2 और Redmi 5A की फ्लैश सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे में

Xiaomi ने कुछ सप्ताह पहले Mi A2 को भारत में लॉन्च किया है। शाओमी मी ए2 की फ्लैश सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर होगी। मी ए2 के साथ आज Redmi 5A की भी फ्लैश सेल है।

Xiaomi Mi A2 और Redmi 5A की फ्लैश सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे में
ख़ास बातें
  • भारत में Xiaomi Mi A2 की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये से शुरू
  • Mi A2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है
  • Amazon India and Mi.com पर होगी Mi A2 की फ्लैश सेल
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ सप्ताह पहले Mi A2 को भारत में लॉन्च किया है। शाओमी मी ए2 की फ्लैश सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर होगी। मी ए2 के साथ आज Redmi 5A की भी फ्लैश सेल है। शाओमी मी ए2 की खासियत यह है कि यह हैंडसेट स्टॉक एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर पर चलता है। Xiaomi Mi A2 में पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4+ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। भारत में  Mi A2 की कीमत 16,999 रुपये है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। भारत में Redmi 5A दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। Mi A2 पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Jio की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। बता दें कि यह कैशबैक वाउचर के रूप में दिया जाएगा। ग्राहकों को 50 रुपये के 44 वाउचर दिए जाएंगे।
 

Xiaomi Mi A2 और  Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।


फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन पर जाएं तो डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 5A एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Redmi 5A में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi A2, Redmi 5A, Xiaomi, Amazon
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »