Xiaomi Mi A1 की बिक्री आज फिर होगी

शाओमी ने इसी महीने अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन की दूसरी सेल मंगलवार को होगी। बता दें कि Mi A1 स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने गूगल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2017 09:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी ए1 की कीमत 14,999 रुपये है
  • फोन की बिक्री ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनल के जरिए दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • कंपनी ने इसी महीने यह स्मार्टफोन लॉन्च किया है
शाओमी ने इसी महीने अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन की दूसरी सेल मंगलवार को होगी। बता दें कि Mi A1 (रिव्यू)  स्मार्टफोन के लिए शाओमी ने गूगल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है।  शाओमी मी ए1 पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 5X का अंतरराष्ट्रीय वर्ज़न है। दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। गूगल सर्टिफिकेशन और ऑप्टिमाइ़ज़ेशन के साथ स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाला Xiaomi Mi A1 की बिक्री फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम और कंपनी के मी होम पर 12 बजे से मिलेगा। यह फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर (संगीता, पूर्विका, बिग सी, लॉट, यूनिवरसेल, ई-ज़ोन, क्रोमा और विजय सेल्स) के साथ मी के पार्टनर स्टोर पर भी मिलेगा।


Advertisement
शाओमी मी ए1 की कीमत और लॉन्च ऑफर
शाओमी मी ए1 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को अतिरिक्त 300 जीबी एयरटेल 4जी डेटा मिलेगा। इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। और यह ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.