Xiaomi Mi 9 से 20 फरवरी को उठेगा पर्दा

Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9 से 20 फरवरी को पर्दा उठाएगी। कंपनी अपने घरेलू मार्केट चीन की राजधानी बीजिंग में शाओमी मी 8 के अपग्रेड को उतारेगी।

Xiaomi Mi 9 से 20 फरवरी को उठेगा पर्दा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 8 को मई 2018 में लॉन्च किया गया था
  • Mi 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Xiaomi Mi 9 के तीन वेरिएंट होंगे
विज्ञापन
Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9 से 20 फरवरी को पर्दा उठाएगी। कंपनी अपने घरेलू मार्केट चीन की राजधानी बीजिंग में शाओमी मी 8 के अपग्रेड को उतारेगी। लॉन्च की तारीख बेहद ही रोचक है, क्योंकि इसी दिन Samsung अमेरिका के सेन फ्रांसिसको शहर में Galaxy S10 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। ऐसा प्रतीत होता है कि शाओमी, सैमसंग का मात देने के चक्कर में है। इस फोन का कोडनेम “battle angel” है और दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 9 अब तक का कंपनी का सबसे खूबसूरत दिखने वाला फोन होगा।

शाओमी मी 8 को मई 2018 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में शाओमी द्वारा शाओमी मी 9 के लॉन्च को फरवरी में लाया जाना चौंकाने वाला है। माना जा रहा है कि ऐसा करके कंपनी सैमसंग और मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की घोषणा को मात देना चाहती है। कंपनी ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए शाओमी मी 9 के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया।

Xiaomi ने अभी तक शाओमी मी 9 के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। लेकिन इस फोन के बारे में कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। Xiaomi Mi 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। अन्य स्पेसिफिकेशन में 6.4 इंच एमोलेड स्क्रीन, वाटरड्रॉप नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,500 एमएएच की बैटरी शामिल है।
 
mi 9 teaser weibo

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Mi 9 तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और तीसरा 3डी टीओएफ सेंसर है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का Sony IMX576 सेंसर है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक मी 9 प्रोमो इमेज से भी मिली है।

Xiaomi Mi 9 को ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और गोल्ड रंग में पेश किया जाएगा। इसके तीन वेरिएंट होंगे- 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 9, Xiaomi Mi 9 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »