Xiaomi MI 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा MWC 2018 में लॉन्च: रिपोर्ट

कंपनी एमडब्ल्यूसी 2018 में अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज तो कराएगी लेकिन अफवाह है कि वह अपने फ्लैगशिप फोन मी7 को लेकर कोई घोषणा नहीं करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर दबदबा कायम कर चुकी शाओमी के कुछ उच्च पदस्थ कर्मचारियों ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि कंपनी एमडब्ल्यूसी में कोई बड़ा ऐलान नहीं करेगी।

Xiaomi MI 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा MWC 2018 में लॉन्च: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • MI 7 को लेकर एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी के ऐलान को लेकर संशय
  • पहले आईं थीं MI 7 के एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान लॉन्च होने की खबरें
  • बड़ी कंपनियों के फोन उतारने से 'डरी' कंपनियां आगे बढ़ा सकती हैं लॉन्च
विज्ञापन
अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2018 पर हमेशा की तरह तकनीक के दीवानों की नजर टिकी हुई है। शो में कई नामी कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन व अन्य डिवाइस लॉन्च करने वाली हैं। Xiaomi को लेकर सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi MI 7 एमडब्ल्यूसी शो में लॉन्च नहीं करेगी। पहले खबरें थीं कि कंपनी मी7 के ऐलान को लेकर एमडब्ल्यूसी 2018 के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। एंड्रॉयडहेडलाइन्स.कॉम और गिज़्मोचाइना वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च पर नजरें टिकाए बैठे तकनीक लवर्स को निराशा हाथ लग सकती है।

कंपनी एमडब्ल्यूसी 2018 में अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज तो कराएगी लेकिन अफवाह है कि वह अपने फ्लैगशिप फोन मी7 को लेकर कोई घोषणा नहीं करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर दबदबा कायम कर चुकी शाओमी के कुछ उच्च पदस्थ कर्मचारियों ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि कंपनी एमडब्ल्यूसी में कोई बड़ा ऐलान नहीं करेगी। इसका सीधा सा अर्थ यह निकाला जा रहा है कि शाओमी अपने बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन मी 7 और मी मैक्स 3 को लेकर कोई ऐलान नहीं करेगी। हालांकि इस सब के बीच खबरें ये भी हैं कि कंपनी अपडेटिड मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है, जिसके 100 फीसदी पतले बेजल वाले डिस्प्ले के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दरअसल 25 फरवरी को लॉन्च हो रहे सैमसंग गैलेक्सी एस9 और संभावित सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रो स्मार्टफोन के सामने कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन उतारने से बच रही हैं। इस दौरान एचएमडी ग्लोबल भी नोकिया का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इन बड़े लॉन्च के 'डर' से बाकी कंपिनियां स्मार्टफोन उतारने से कतरा रही हैं। एमडब्ल्यूसी इवेंट 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने पिछले एमडब्ल्यूसी शो में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2016 में मी 5 को प्रदर्शित किया था।

आधिकारिक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस साइट से पुष्टि होती है कि शाओमी एमडब्ल्यूसी 2018 में हिस्सा ले रही है। शेनज़ेन की कंपनी हॉल नंबर 6 में स्टैंड 6बी30 में अपना डिवाइस पेश करेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कुछ नए डिवाइस भी प्रदर्शित करेगी या फिर सिर्फ पुराने डिवाइस ही लॉन्च करेगी।
 

क्यों खास होगा शाओमी मी 7?

शाओमी मी 7 में एक फेस अनलॉक फ़ीचर देगी और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा। बाज़ार में मौज़ूद दूसरे डिवाइस, जिनमें सॉफ्टवेयर आधारित फेस अनलॉक फ़ीचर हैं, उनसे अलग मी 7 में 3डी फेस सेंसिंग टेक्नोलॉजी होगी, जिससे यूज़र स्क्रीन पर चेहरा दिखाकर फोन को अनलॉक कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह फ़ीचर अब तक आईफोन X में ही दिया गया है।

इसके अलावा ऐसी भी ख़बरें हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फोन में 6 इंच बेज़ल-लेस 18:9 ओलेड डिस्प्ले होगा। मी 7 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। मी 7 स्मार्टफोन मी 6 का अपग्रेड वेरिएंट होगा, जिसमें 5.15 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 7, Xiaomi, Xiaomi Mi, Xiaomi Mi launch, MWC 2018, MWC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »