Xiaomi Mi 7 की कथित तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे होने का खुलासा

शाओमी आने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में हिस्सा ले रही है। और कंपनी ने इसी हफ्ते जानकारी मिली थी कि स्पेन के बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी अपना फ्लैगशिप मी 7 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi Mi 7 की कथित तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • मी 7 से जुड़ी कई लीक और ख़बरें पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं
  • एक नाइजीरियन वेबसाइट ने मी 7 की कथित तस्वीर लीक की है
  • इस तस्वीर में मी 7 के रियर पर दो कैमरे देखे जा सकते हैं
विज्ञापन
शाओमी आने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में हिस्सा ले रही है। और इसी हफ्ते जानकारी मिली थी कि स्पेन के बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी अपना फ्लैगशिप मी 7 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। मी 7 से जुड़ी कई लीक और ख़बरें पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं। लेकिन शाओमी ने अभी तक इस डिवाइस से जुड़ी किसी जानकारी को साझा नहीं किया है। अब, इंटरनेट पर एक तस्वीर लीक हुई है जिसके Xiaomi Mi 7 होने का दावा किया जा रहा है।

नाइजीरिया की एक वेबसाइट ने एक तस्वीर पोस्ट कर मी 7 हैंडसेट होने का दावा किया। लीक की गई तस्वीर में शाओमी मी 7 स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा देखा जा सकता है। इस तस्वीर में दिख रहे स्मार्टफोन पर एक ग्लास पैनल है। इस ग्लास पैनल के चलते उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके अलावा, फोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है जिसके पास में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश है। कैमरा मॉड्यूल के नीचे, रियर पर बीचोंबीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बता दें कि अभी कंपनी ने आने वाले डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले ऐसी ख़बरें आ चुकीं हैं कि जिनमें दावा किया जा रहा है कि फोन में 6 इंच बेज़ल-लेस 18:9 ओलेड डिस्प्ले होगा। मी 7 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। मी 7 स्मार्टफोन मी 6 का अपग्रेड वेरिएंट होगा जिसमें 5.15 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया था। दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 7 के दो वेरिएंट होंगे। एक 6 जीबी रैम से लैस होगा और दूसरे में 8 जीबी रैम होंगे। इस हैंडसेट में भी Xiaomi Mi 6 की तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पता चला है कि इसमें ग्लास और सेरामिक बॉडी होगी। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आने वाले शाओमी मी 7 फ्लैगशिप डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी।

पिछले महीने, शाओमी ने दूसरे सालाना स्नैपड्रैगन टेक्नोलॉजी समिट में ऐलान किया कि मी 7 पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा, शाओमी मी 7 में एक फेस अनलॉक फ़ीचर देगी और फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं होगा। बाज़ार में मौज़ूद दूसरे डिवाइस जिनमें सॉफ्टवेयर आधारित फेस अनलॉक फ़ीचर हैं, उनसे अलग मी 7 में 3जी फेस सेंसिंग टेक्नोलॉजी होगी जिससे यूज़र स्क्रीन पर चेहरा दिखाकर फोन को अनलॉक कर पाएंगे। यह फ़ीचर अब तक आईफोन X में ही दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  3. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  4. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  5. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  7. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  8. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  9. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  10. लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »