Xiaomi Mi 7 में होगी iPhone X व Samsung Galaxy S8 वाली यह ख़ास तकनीक

शाओमी 2018 के लिए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 पर काम कर रही है। फोन के बारे में पहले भी जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि आने वाले शाओमी मी 7 फ्लैगशिप डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी।

Xiaomi Mi 7 में होगी iPhone X व Samsung Galaxy S8 वाली यह ख़ास तकनीक
विज्ञापन
शाओमी 2018 के लिए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 पर काम कर रही है। फोन के बारे में पहले भी जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि आने  वाले शाओमी मी 7 फ्लैगशिप डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। इस जानकारी को सबसे पहले एंड्रॉयड हेडलाइंस ने सार्वजनिक किया। बता दें कि iPhone X में भी वायरलेस चार्जिंग दी गई है और शाओमी भी ऐप्पल के नक्श-ए-कदम पर चल रही है।

Android Headlines की ख़बर के मुताबिक, कंपनी ने अपने आधिकारिक वीचैट चैनल के जरिए ऐलान किया कि आने वाले मी 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। चीनी कंपनी का कहना है कि वायरलेस चार्जिंग मॉड्यूल के लिए शाओमी ने अमेरिकी टेक कंपनी इंटीग्रेटेड डिवाइस टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि आने वाले स्मार्टफोन में क्यूआई वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड सपोर्ट होगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी फरवरी के बार्सिलोनी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शो में नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है।


इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। ऐसा फेस रिकग्निशन तकनीक के कारण किया जाएगा जो शाओमी मी 7 का हिस्सा होगा। इस फोन में 3डी फेस सेंसिंग तकनीक इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। वहीं, एक दूसरी रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि Xiaomi Mi 7 में ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में कई एआई फ़ीचर भी दिए जा सकते हैं।

बता दें कि शाओमी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि मी 7 में क्वालकॉम का आने वाला फ्लैगशिप प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 845 दिया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी 7 में मौजूदा चलन की तरह फुल-स्क्रीन डिस्प्ले होगा। इस फोन में 6.01 इंच का डिस्प्ले होगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 7 के दो वेरिएंट होंगे। एक 6 जीबी रैम से लैस होगा और दूसरे में 8 जीबी रैम होंगे। इस हैंडसेट में भी Xiaomi Mi 6 की तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पता चला है कि इसमें ग्लास और सेरामिक बॉडी होगी। जहां तक कीमत का सवाल है तो दावा है कि शाओमी मी 7 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »