शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 6 ख़ास फ़ीचर

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 19:21 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • यह 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे से लैस है
  • चीन में लॉन्च किया गया यह फोन 6 जीबी रैम के साथ आता है
शाओमी ने बुधवार को चीनी मार्केट में अपने मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया। बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने शाओमी मी 6 हैंडसेट के कुछ नए फ़ीचर के बारे में ज़ोर देकर बताया। इनमें 3डी ग्लास डिज़ाइन, पावरफुल स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा शामिल हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) वाले शाओमी मी 6 को कंपनी ने इसके पुराने वेरिएंट की तुलना में और ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की है। आइए इस नए फ्लैगशिप फोन के 6 खास फीचर के बारे में जानते हैं।

डिज़ाइन
Advertisement
शाओमी ने हाल के सालों में अपने हैंडसेट के डिजाइन को लुभावना रखने की कोशिश की है। शाओमी मी 6 के साथ 2017 में भी कंपनी की कोशिश एक बेहतरीन दिखने वाला स्मार्टफोन बनाने की रही है। मी 6 की एक अहम खासियत फोर साइडेड 3डी कर्व्ड ग्लास है। फोन ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। शाओमी ने बनावट का भी खास ख्याल रखा है। कार्ड स्लॉट और वॉल्यूम बटन बिल्कुल सही जगह पर दिए गए हैं। निचले हिस्से में यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। शाओमी ने शीशे जैसे इफेक्ट के लिए पिछले हिस्से को साफ-सुथरा रखने की कोशिश की है। डुअल कैमरा सेटअप टॉप में बायीं तरफ है और कंपनी का 'Mi' लोगो निचले हिस्से में है। फोन के किनारे स्टेनलेस स्टील के बने हैं। एक सेरामिक वेरिएंट को भी पेश किया गया है।

(जानें: शाओमी मी 6 के सारे स्पेसिफिकेशन)

प्रोसेसर
अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह शाओमी मी 6 में भी पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह लेटेस्ट क्वलाकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौज़ूद है 6 जीबी रैम। हमारे विचार से इतना रैम मल्टीटास्किंग, गेमिंग, या फिर किसी भी काम के लिए बहुत ज़्यादा है। इस हैंडसेट का प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 820 की तुलना में 20 फीसदी कम पावर की खपत करता है। इसका मतलब है कि आप बेहतर बैटरी लाइफ की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

डुअल कैमरा
शाओमी मी 6 के बारे में कहा जा रहा है कि यह डुअल कैमरे के साथ आने वाला पहला 5.15 इंच स्क्रीन वाला फोन है। रियर हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सेंसर वाइड एंगल के लिए और दूसरा टेलीफोटो के लिए। इन सेंसर की मदद से आप 10x डिजिटल जूम में भी ज़्यादा स्पष्ट और डिटेल के साथ तस्वीरें खींच पाएंगे। रियर सेटअप में 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है, यानी हाथ हिल जाने के कारण फोटो खराब होनी की चिंता भी दूर हो जाएगी। मज़ेदार बात यह है कि डुअल कैमरा सेटअप से आप बेहतर डेप्थ ऑफ फील्ड वाली तस्वीर की भी उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर
शाओमी ने एक बार फिर फिंगरप्रिंट सेंसर को डिस्प्ले के नीचे रखना ज़्यादा बेहतर माना है। ऐसा हमें शाओमी मी 5एस में भी देखने को मिला था। इसके लिए कंपनी अल्ट्रासॉनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर रहने से इसके खराब होने की संभावना कम हो जाएगी।
Advertisement

ब्लूटूथ 5.0
ब्लूटूथ 5.0 अगले जेनरेशन की ब्लूटूथ तकनीक है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बाद शाओमी मी 6 इस फ़ीचर के साथ आने वाला दूसरा फोन है। शाओमी ने भले ही लॉन्च इवेंट में इस फ़ीचर के बारे में बहुत कुछ नहीं कहा है कि लेकिन यह टेक्नोलॉजी पिछले जेनरेशन की ब्लूटूथ तकनीक से बहुत बेहतर है। ब्लूटूथ 5.0 में आपको चार गुना ज़्यादा रेंज मिलेगा। दोगुने स्पीड के अलावा ब्रॉडकास्टिंग क्षमता आठ गुनी हो जाएगी। गौर करने वाली बात है कि नए तकनीक की मदद से फोन को एक साथ दो स्पीकर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

स्टीरियो स्पीकर
आखिर में शाओमी मी 6 के डुअल स्पीकर सिस्टम के बारे में बात करेंगे। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने दावा किया कि टॉप और निचले हिस्से पर मौज़ूद डुअल स्पीकर स्टीरियो इफेक्ट देने में कामयाब होंगे। डुअल स्पीकर के बारे में गाना सुनते, वीडियो देखते या गेम खेलते वक्त सराउंड साउंड अनुभव देने का दावा किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.