शाओमी मी 6 की लीक तस्वीरों से डिस्प्ले के बारे में जानकारी आई सामने

शाओमी मी 6 की लीक तस्वीरों से डिस्प्ले के बारे में जानकारी आई सामने
विज्ञापन
भले ही शाओमी मी6 के बारे में पिछले कुछ समय से लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब शाओमी मी5 के कथित अपग्रेडेड वेरिएंट की लीक तस्वीर इंटरनेट पर लीक हुई है और इसमें स्मार्टफोन के डिस्प्ले को करीब से देखा जा सकता है। नई तस्वीर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में बॉडी रेशियो के हिसाब से शानदार स्क्रीन होगा। लेकिन पहले हुई लीक की बात करें तो  डिज़ाइन में बड़े फर्क दिखते हैँ।

स्मार्टफोन (कथित शाओमी मी 6) की नई लीक तस्वीरों को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर पोस्ट की गई हैं। गिज़्मोचाइना द्वारा साझा की गईं इन तस्वीरों में पिछले वेरिएंट की तुलना में डिज़ाइन में फर्क देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों में यह स्मार्टफोन मीआईयूआई चलते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस लीक को भरोसेमंद नहीं कहा जा सकता।

सबसे पहली बात, स्मार्टफोन में आगे की तरफ मी लोगो नहीं दिया गया है। जिससे इसके पहली नज़र में शाओमी का फोन होने पर संदेह होता है। दूसरी बात, तस्वीरों में लीक स्मार्टफोन का डिज़ाइन बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं है और ना ही पिछले लीक में दिखे फोन के डिज़ाइन की तरह है। आखिरी बात कि जिस व्यक्ति ने इस लीक तस्वीर को पोस्ट किया है, वह कोई मशहूर टिप्सटर नहीं है।

पिछले लीक की तरह ही, शाओमी मी 6 को 4 जीबी रैम और 128 जीबी  इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मी6 स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है लेकिन कैमरे के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है और फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है और फोन को 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »