शाओमी मी 5एस 27 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी 5एस 27 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है
  • मी 5एस में 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है
  • शाओमी मी 5एस में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
शाओमी 27 सितंबर को चीन के बीजिंग स्थित चाइना नेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने एक टीज़र जारी किया है जिसमें बड़े अक्षर में 'एस' को देखा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस लॉन्च इवेंट में शाओमी मी 5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी मी 5एस स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 5 का एक ज्यादा दमदार वेरिएंट हो सकता है। पिछले दिनों आई लीक और खबरों में इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ है। मी 5एस में मी 5 की तुलना में अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। लेकिन जिस फ़ीचर की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर की। शाओमी मी 5 में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट दिया गया था।
 

पिछले लीक की बात करें तो शाओमी मी 5एस में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन हो सकता है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है। वहीं इस में 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारिक मीयूआई 8 रॉम पर चलनेकी उम्मीद है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।

इससे पहले हुए लीक में स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ था। नए लीक में पता चला है कि फोन में एक 16 मेगापिक्सल रियर व 4 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। शाओमी मी 5एस में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है और इसमें आईफोन 7 की तरह टैक्टाइल होम बटन दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं। यह फोन 144.5x69.2x7.2 मिलीमीटर डाइमेंशन और 147 ग्राम वज़न में आ सकता है।

हालांकि, यह सभी जानकारी फिलहाल लीक और खबरों पर आधारित है इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए हमें 27 सितंबर को शाओमी के आधिकारिक इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »