शाओमी मी5 के नए वेरिएंट का पता चला, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

शाओमी मी5 के नए वेरिएंट का पता चला, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • शाओमी मी5 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी5एस में 5.5 इंच स्क्रीन होगा
  • इस फोन में 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है
  • फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा
विज्ञापन
शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 काफी लोकप्रिय हुआ है और हाल ही में इस फोन के दामों में भी कटौती की गई है। अब इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में पता चला है। खबर है कि कंपनी शाओमी मी 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी 5एस पर काम कर रही है। मी 5एस स्मार्टफोन में मी 5 से ज्यादा बेहतर हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन होने की जानकारी मिली है।

एंड्रॉयडप्योरडॉटकॉम की खबर के मुताबिक, मी5एस का लुक बिल्कुल शाओमी मी 5 की तरह होगा। अब इस स्मार्टफोन का एक स्क्रीनशॉट लीक हुआ है। शाओमी मी 5एस के कथित स्क्रीनशॉट से इस फोन के स्पेसिफिकेशन और दूसरी जानकारी का खुलासा हुआ है। लीक के मुताबिक, शीओमी मी 5एस में 3डी टच सपोर्ट से लैस 5.15 इंच डिस्प्ले होगा। इस फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जाएगा। इस फोन में 6 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, 4 एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, 6पी लेंस, पीडीएएफ और अपर्चर एफ/1.8 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। इसके अलावा कैमरे में डार्क लाइट एनहेंसमेंट, एचडीआर और 30 फ्रेम प्रति सेंकेंड के साथ 4के रिकॉर्डिंग क्षमता जैसे फ़ीचर होंगे।

शाओमी मी 5एस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4जी, और ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर होंगे। यह फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है। बात करें सेंसर की तो इसमें इंफ्रारेड, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर और बैरोमीटर होंगे। लीक के मुताबिक, शाओमी मी 5एस का डाइमेंशन 144.55 x 69.2 x 7.25 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम होगा। इस फोन में 3490 एमएएच की बैटरी होगी। बैटरी क्वालकॉम फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 3.0 सपोर्ट करती है और यह फोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आएगा।

इससे पहले जुलाई में इस स्मार्टफोन की तस्वीरे  लीक हुईं थीं। इन कथित रेंडर इमेज में हैंडसेट का काले रंग का वेरिएंट नज़र आ रहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »