शाओमी एमआई 5 के दो वेरिएंट होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

शाओमी एमआई 5 के दो वेरिएंट होंगे लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
चीन में जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी के एमआई 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। ताजा जानकारी यही है कि एमआई 5 के एक वेरिएंट का फ्रंट और रियर पैनल 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस होगा। इसमें मेटल फ्रेम भी मौजूद होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस शाओमी एमआई 5 मॉडल फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा।

एमआई 5 का दूसरा वेरिएंट फुल मेटल बॉडी डिवाइस है। इसमें क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ही वेरिएंट के स्क्रीन साइज बराबर हैं। फिलहाल दोनों वेरिएंट में अलग रैम और स्टोरेज होने की जानकारी नहीं सामने आई है।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रैम और स्टोरेज पर आधारित एमआई 5 के दो वेरिएंट होंगे। 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाले वर्ज़न की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,300 रुपये) होने का दावा किया गया है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम के 2,299 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये) में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है

चीन की इस कंपनी ने हाल ही में एमआई 5 फ्लैगशिप के लॉन्च के समय की ओर इशारा किया था। कंपनी ने बताया कि शाओमी एमआई 5 को स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने की पुष्टि हुई है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »