शाओमी एमआई 5 की कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर नया दावा

शाओमी एमआई 5 की कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर नया दावा
विज्ञापन
शाओमी के एमआई 5 हैंडसेट के लॉन्च की तारीख का आधिकारिक ऐलान भले ही नहीं किया गया हो, लेकिन इससे जुड़ी खबरों की कोई कमी नहीं है। अब नया दावा शाओमी एमआई 5 की कीमत को लेकर किया गया है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट एमआई 5 की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) रख सकती है।

हैंडसेट की प्रस्तावित कीमत कंपनी की छवि से मेल नहीं खाती, क्योंकि अब तक शाओमी की पहचान किफायती हैंडसेट पेश करने वाली कंपनी की रही है। शाओमी एमआई 5 की इस कीमत को चीन के स्थानीय मार्केट में वनप्लस, हुवावे और मेज़ू जैसे ब्रांड से मिल रही प्रतिस्पर्धा से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, एक और जानकारी शाओमी एमआई 5 के लॉन्च की तारीख को लेकर आई है। कहा जा रहा है कि इसे अप्रैल 2016 से पहले लॉन्च किए जाने की संभावना बेहद कम है। इसकी वजह हैंडसेट में इस्तेमाल किए जा रहे क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। दरअसल, एक पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि सैमसंग ने क्वालकॉम के साथ समझौता किया है जिसके तहत दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी को नए चिपसेट के इस्तेमाल करने का अप्रैल 2016 तक एक्सक्लूसिव अधिकार मिला हुआ है। इसका मतलब है कि कोई और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्नैप़ड्रैगन 820 से लैस अपने हैंडसेट को सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइस से पहले पेश नहीं कर सकती।

साफ कर दें कि यह सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं की जा सकती। क्योंकि, शाओमी की तरफ से भी हैंडसेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में एक लिस्टिंग में शाओमी एमआई 5 के लिए 599 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) का रिटेल प्राइस दिया गया था।

हाल ही में एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया था कि शाओमी अपने एमआई 5 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। एक की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,800 रुपये) होगी और दूसरे की 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये)। इस रिपोर्ट में एमआई 5 में प्रेशर सेंसेटिव टच स्क्रीन होने का भी दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि एक पुरानी रिपोर्ट में भी शाओमी एमआई5 में ऐप्पल के 3डी टच जैसी तकनीक इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया था। इस टिप्सटर ने बताया है कि एमआई 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने भले ही अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट एमआई 5 के लॉन्च की तारीख खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बार-बार दावा कर रही है कि यह एक बेहतरीन डिवाइस होगा जिसके लिए इंतज़ार करना सही फैसला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »