शाओमी एमआई 5 की तस्वीरें लीक, कीमत व स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

शाओमी एमआई 5 की तस्वीरें लीक, कीमत व स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
महीने की शुरुआत में इंटरनेट पर शाओमी एमआई 5 हैंडसेट की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं और साथ में कुछ रेंडर इमेज भी। एक बार फिर इस हैंडसेट के रेंडर इमेज लीक हुए हैं। इनमें हैंडसेट का फ्रंट पैनल और नीचे का हिस्सा नज़र आ रहा है। इसके अलावा हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर नए दावे भी किए गए हैं।

चीन की वेबसाइसट Zaeke द्वारा साझा की गई तस्वीर के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 में डिस्प्ले के नीचे एक स्लिम होम बटन है। इससे पहले भी हैंडसेट में होम बटन होने की खबरें आ चुकी हैं। इसमें मेटल फ्रेम है और साथ में डुअल स्पीकर ग्रिल व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी। वेबसाइट पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी जानकारी दी गई है।
 
xiaomi mi 5 leak zaeke

प्रतीक्षित स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले होगा और बैकपैनल पर 3डी ग्लास कवर मौजूद रहने की संभावना है। जैसा कि पुरानी रिपोर्टों में दावा किया गया है, स्लिम होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। इसे लेकर सबसे तेज सेंसर होने के दावे किए जा रहे हैं।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा। नई रिपोर्ट में जिन स्पेसिफिकेशन का दावा किया गया है, वो कई पुरानी रिपोर्ट से मेल नहीं खाते।

32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाले वर्ज़न की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,300 रुपये) होने का दावा किया गया है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम के 2,299 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये) में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। शाओमी एमआई 5 को अप्रैल 2016 के बाद लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »