शाओमी एमआई 5 की तस्वीरें लीक, वीडियो भी आया सामने

शाओमी एमआई 5 की तस्वीरें लीक, वीडियो भी आया सामने
विज्ञापन
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 के रेंडर इमेज लीक हुए हैं जिनसे हैंडसेट के अलग-अलग कलर वेरिएंट की जानकारी मिली है। इसके अलावा पर अब तक लॉन्च नहीं किए गए शाओमी एमआई 5 का एक वीडियो भी सामने आया है।

रेंडर इमेज में एमआई 5 हैंडसेट के चार अलग कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं- ब्लैक, गोल्ड, पिंक और व्हाइट। तस्वीरों में एमआई 5 में मौजूद 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और बैक पैनल पर मौजूद 3डी ग्लास कवर को देखा जा सकता है। नई तस्वीरों में हैंडसेट का छोटा सा होम बटन भी नज़र आ रहा है। होम बटन के फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर काम करने की जानकारी सामने आई है। इसके बारे में मार्केट में मौजूद सबसे छोटे और तेज सेंसर होने का भी दावा किया जा रहा है। शाओमी एमआई 5 की ये तस्वीरें एक वीबो यूज़र द्वारा जारी की गई हैं।

इंटरनेट पर एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है इसे एमआई 5 स्मार्टफोन का बताया जा रहा है। वीबो पर पोस्ट किए गए वीडियो में हैंडसेट का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। 27 सेकेंड के इस वीडियो में एमआई 5 को लकड़ी के डॉक पर रखा देखा जा सकता है और एक यूज़र थोड़ी देर के लिए हैंडसेट के इंटरफेस  को भी एक्सेस करता है।
 
xiaomi mi 5 video leak weibo

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।

32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाले वर्ज़न की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,300 रुपये) होने का दावा किया गया है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम के 2,299 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये) में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। शाओमी एमआई 5 को अप्रैल 2016 के बाद लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »