• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी एमआई5 के स्पेसिफिकेशन लीक, आधिकारिक प्रेजेंटेशन स्लाइड लीक होने से हुआ खुलासा

शाओमी एमआई5 के स्पेसिफिकेशन लीक, आधिकारिक प्रेजेंटेशन स्लाइड लीक होने से हुआ खुलासा

शाओमी एमआई5 के स्पेसिफिकेशन लीक, आधिकारिक प्रेजेंटेशन स्लाइड लीक होने से हुआ खुलासा
विज्ञापन
शाओमी एमआई की प्रजेंटेशन के आधिकारिक स्लाइड इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। इस बीच, शाओमी ने एमआई 5 का एक टीज़र वीडियो फेसबुक पर जारी किया है जिसे 'बहुत ज़्यादा तेज' करार दिया गया है। चीन के एक फोरम यूज़र ने एक प्रजेंटेशन स्लाइड को साझा की है जिसे एमआई 5 का बताया जा रहा है। इससे हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। प्रजेंटेशन से पता चला है कि शाओमी, एमआई 5 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। ऐसा ही दावा एक पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था।

लीक हुई प्रजेंटेशन स्लाइड के मुताबिक, एमआई 5 में 5.2 इंच का फुल-एचडी स्क्रीन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होंगे। रैम और स्टोरेज के आधार पर इसके दो वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज। लीक हुई प्रजेंटेशन स्लाइड से हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, क्विक चार्ज़ 3.0 सपोर्ट और 26 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होने का भी पता चला है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

कंपनी पहले ही बता चुकी है कि यह हैंडसेट डुअल सिम फ़ीचर और एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंड ह्यूगो बारा ने फेसबुक पर एमआई 5 स्मार्टफोन का पहला वीडियो टीज़र जारी किया है। यह 'इनसेनली फास्ट एंड मोर' के टैगलाइन के साथ खत्म होता है।

आने वाले दिनों में हम इस हैंडसेट के बारे में और खुलासा किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। याद रहे कि शाओमी 24 फरवरी को अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च करेगी। इसी दिन बार्सिलोना में आयोजित हो रहे एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो में शाओमी एमआई 5 की झलक देखने को मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »