• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स

HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स

HMD ने आज ग्लोबल बाजार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास तौर पर तैयार HMD 2660 Flip Senior Edition लॉन्च कर दिया है।

HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स

Photo Credit: HMD

HMD 2660 Flip Senior Edition में 2.8 इंच की QVGA डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • HMD 2660 Flip Senior Edition में 2.8 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD 2660 Flip Senior Edition में सिंगल कोर Unisoc T107 चिपसेट है।
  • HMD 2660 Flip Senior Edition में 1450mAh की बैटरी दी गई है ।
विज्ञापन

HMD ने आज ग्लोबल बाजार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास तौर पर तैयार HMD 2660 Flip Senior Edition लॉन्च कर दिया है। यह फोन 1450mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि एक बार चार्ज होकर 20 घंटे तक टॉकटाइम प्रदान करती है। इसमें स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 32GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसमें 1GHz तक Unisoc T107 Single-Core​ प्रोसेसर दिया गया है। HMD 2660 Flip Senior Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कुछ इस प्रकार हैं।

HMD 2660 Flip Senior Edition Price & Availability

HMD 2660 Flip Senior Edition की कीमत 79.99 GBP (लगभग ₹10,160) है। यह फोन बिक्री के लिए HMD के UK स्टोरफ्रंट पर उपलब्ध है। इस फोन को सिर्फ कोजी ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

HMD 2660 Flip Senior Edition Features & Specifications

HMD 2660 Flip Senior Edition में 2.8 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 320x240 पिक्सल और 1.77 इंच की सेकेंड्री QQVGA डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 160x128 पिक्सल है। इसमें सिंगल कोर Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 48MB RAM और 128MB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 1450mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2G पर 20 घंटे का टॉकटाइम और 4G पर 6.5 घंटे का टॉकटाइम प्रदान करती है। इस फोन की लंबाई 108 मिमी, चौड़ाई 55 मिमी, मोटाई 18.9 मिमी और वजन 136.4 ग्राम है। इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल का VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वायरलेस एफएम रेडियो और MP3 प्लेयर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  2. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  9. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »