शाओमी एमआई 4सी की कीमत हुई लीक, 22 सितंबर को होगा लॉन्च

शाओमी एमआई 4सी की कीमत हुई लीक, 22 सितंबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का एमआई 4सी स्मार्टफोन 22 सितंबर को लॉन्च होगा। इसकी पुष्टि कंपनी के सह-संस्थापक और प्रेसिडेंट लिन बिन ने की। गौरतलब है कि कई पुरानी रिपोर्ट में ऐसा ही दावा किया गया था।

बिन ने यह जानकारी चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर दी। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि शाओमी एमआई 4सी के दो वेरिएंट होगे। एक वेरिएंट में 2जीबी रैम व 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज होगी। इसके कुछ देर बाद ही कंपनी ने आधिकारिक तौर से एमआई 4सी के लॉन्च के संबंध में जानकारी दी।

एमआई 4 हैंडसेट के नए वेरिएंट एमआई 4सी को लेकर अब तक कई रिपोर्ट आ चुकी हैं। शाओमी के ज्यादातर हैंडसेट की तरह इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को अक्टूबर के पहले हफ्ते में मार्केट में उतारा जाएगा।
xiaomi mi 4c teaser weibo
शाओमी टुडे ने जानकारी दी है कि एमआई 4सी हैंडसेट के 16जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1499 (करीब 15,650 रुपये) होगी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा खर्चना होगा।

ईई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस एमआई 4 और बजट स्मार्टफोन एमआई 4आई के बीच की होगी। हाल ही में कथित तौर पर शाओमी एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई थी। इसके जरिए यह जानकारी सामने आई कि डिवाइस में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2जीबी का रैम, 16जीबी स्टोरेज और 3080 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है। रिटेल बॉक्स पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को भी लिस्ट किया गया है।

शुरुआती रिपोर्ट को सही मानें तो शाओमी एमआई 4सी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। हैंडसेट कंपनी के कस्टमाइज़्ड रॉम एमआईयूआई पर चलेगा। संभव है कि हाल में रिलीज किए गए एमआईयूआई 7 बिल्ड पर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »