शाओमी एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन आए सामने

शाओमी एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन आए सामने
विज्ञापन
शाओमी के अपेक्षित स्मार्टफोन एमआई 4सी को लेकर कयासों का बाज़ार एक बार फिर गर्म हो गया है। इस बार हैंडसेट के रिटेल बॉक्स की तस्वीर कथित तौर पर लीक हुई है।

वैसे, चीन की इस मोबाइल निर्माता कंपनी ने अब तक शाओमी एमआई 4सी के डेवलप किए जाने की कोई पुष्टि नहीं की है। रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक होने के बाद हैंडसेट के डेवलप किए जाने और आने वाले महीने में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

नए हैंडसेट को शाओमी एमआई 4 स्मार्टफोन का वेरिएंट बताया जा रहा है। आपको बता दें कि मार्केट में शाओमी एमआई 4 का एक वेरिएंट शाओमी एमआई 4आई पहले से ही उपलब्ध है।
रिटेल बॉक्स से मिली जानकारी को सही मानें तो स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हाल ही में एंटूटू बेंचमार्क लीक में भी ऐसा ही दावा किया गया था।

अन्य स्पेसिफिकेशन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2जीबी का रैम, 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 3080एमएएच की बैटरी शामिल हैं। 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे को रिटेल बॉक्स पर लिस्ट किया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

दावा किया गया है कि शाओमी एमआई 4सी यूएसबी टाइप-सी फीचर वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। स्मार्टफोन कंपनी के कस्टमाइज्ड रॉम एमआईयूआई पर चलेगा, संभव है कि हाल ही में लॉन्च किए गए एमआईयूआई 7 पर। रिटेल बॉक्स की तस्वीर चीन की सोशल मीडिया साइट वेबो पर लीक की गई। इसकी जानकारी गीज़मोचाइना के द्वारा दी गई।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले शाओमी एमआई 4आई के नए वेरिएंट को चीन की सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर देखा गया था। इसके अलावा एंटूटू बेंचमार्क लिस्टिंग में भी।

टीना लिस्टिंग की तस्वीरों को देखकर लगता है कि एमआई 4सी का डिज़ाइन बहुत हद तक शाओमी एमआई 4आई जैसा ही है। एमआई 4सी के व्हाइट कलर वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

एंटूटू बेंचमार्क के जरिए एमआई 4सी के कथित स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 2जीबी का रैम, एमआईयूआई7, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 3जी, जीपीआरएस/ एज और 4जी एलटीई, डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 138.1x69.6x7.8 मिलीमीटर और वज़न 130 ग्राम होने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »