3,000 रुपये सस्ता हुआ Xiaomi Mi 4 का 16जीबी मॉडल

3,000 रुपये सस्ता हुआ Xiaomi Mi 4 का 16जीबी मॉडल
विज्ञापन
Xiaomi India ने Mi 4 के 64जीबी मॉडल की कीमत में कटौती करने के बाद अब 16जीबी मॉडल में भारी कटौती की है। ताजा कटौती के बाद हैंडसेट अब लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये सस्ता हो गया है।

Xiaomi Mi 4 का 16जीबी वेरिएंट अब 14,999 रुपये में मिलेगा। हाल ही में यह 17,999 रुपये में मिल रहा था। आपको याद दिला दें, इस स्मार्टफोन को  जनवरी 2015 में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और शुरुआत में कंपनी इसे अपने फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा। हालांकि, फरवरी के अंत तक चीन की इस कंपनी ने Mi 4 के 16जीबी मॉडल को भारत में ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए बिना रजिस्ट्रेशन बेचना शुरू कर दिया। Mi  4 की कीमत में पहली कटौती अप्रैल के महीने में की गई थी, जब यह हैंडसेट 2,000 रुपये सस्ता होकर 17,999 रुपये में मिलने लगा था।

Xiaomi India ने पूरी दुनिया में Mi 4 के एक करोड़ यूनिट बेचने की खुशी में इस कटौती ऐलान किया है। नई कीमतें बुधवार (17 जून) रात 9 बजे से लागू  कर दी गई हैं। आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और Mi।com पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने वादा किया है कि Mi 4 नई कीमत में दूसरे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

इस कटौती के बाद Mi 4 अब 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में आ गया है, लेकिन यह Mi 4i के आसपास भी पहुंच गया है जो मार्केट में 12,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, Mi 4 की नई कीमत OnePlus One के 16 जीबी सिल्क व्हाइट वेरिएंट से बहुत सस्ता हो गया है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। शायद Mi 4 के दाम में कटौती को टक्कर देने के लिए OnePlus ने अपने 64जीबी Sandstone Black वेरिएंट की कीमत भारत में एक दिन के लिए 19,998 रुपये (2,000 रुपये की कटौती) कर दी थी।

हाल में, OnePlus ने अमेरिका और चुनिंदा यूरोपीय देशों में अपने One स्मार्टफोन की कीमत में क्रमशः 50 डॉलर और 50 यूरो की कटौती की थी। दुर्भाग्य की बात यह है कि ऐसा भारतीय मार्केट के लिए नहीं किया गया।

आपको बता दें कि Mi 4 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत पिछले हफ्ते ही घटाई गई थी। यह फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 23,999 रुपये थी।

Xiaomi Global के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने इस मौके पर कई और प्रोडेक्ट भी दिखाए, जैसे कि Mi Selfie स्टिक और Mi 4 स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल किया जाने वाला ड्रोन व रिमोर्ट कंट्रोल कार।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »