Mi 11 की कीमत ऑनलाइन लीक, 8 फरवरी को लॉन्च होगा फोन

यूरोपियन कीमत चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अधिक है, जहां Xiaomi Mi 11 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,300 रुपये) से शुरू होती है।

Mi 11 की कीमत ऑनलाइन लीक, 8 फरवरी को लॉन्च होगा फोन

Xiaomi Mi 11 में 4,600mAh की बैटरी शामिल है

ख़ास बातें
  • Mi 11 की ग्लोबल कीमत ऑनलाइन हुईं है लीक
  • मी 11 स्मार्टफोन चीन में हो चुका है लॉन्च
  • 8 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन
Mi 11 स्मार्टफोन की यूरोपियन कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। यह स्मार्टफोन ग्लोबली 8 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर के अनुसार मी 11 की कीमत यूरोप में EUR 799 (लगभग 69,800 रुपये) से शुरू होगी। Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसकी कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
 

Mi 11 price in Europe (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक टिप्सटर सुधांशू के अनुसार Mi 11 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 799 (लगभग 69,800 रुपये) से शुरू होगी। जबकि फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899 (लगभग 78,500 रुपये) होगी।

ऊपर बताई गई कीमत चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अधिक है, जहां Xiaomi Mi 11 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,300 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 48,700 रुपये) थी। इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत 4,699 चीनी युआन (लगभग 53,200 रुपये) है।
 

Mi 11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Xiaomi Mi 11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच 2K डब्ल्यूक्यूएचडी (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,500 निट्स है और यह 5000000: 1 कंट्रास्ट रेशियो और 515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। होल-पंच डिज़ाइन के साथ इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट शामिल है, जो उपयोग के आधार पर 30Hz तक भी नीचे जा सकती है। पैनल का टच सेंपलिंग रेट 480 हर्ट्ज़ है।

Mi 11 का डिस्प्ले DCI-P3 कलर गैमट ​​के साथ-साथ HDR10+ और मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (MEMC) को भी सपोर्ट करता है, जो कि OnePlus 8 Pro में पहले देखा जा चुका है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और ब्राइटनेस लेवल सेट करने के 8,192 लेवल हैं। Xiaomi का दावा है कि Mi 11 ने DisplayMate से A+ रेटिंग हासिल की है।

Mi 11 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है, जिसे 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।

मी 11 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.85 लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 1.6 माइक्रोन के पिक्सल साइज के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा, 1/1.33 इंच के प्राइमरी कैमरा सेंसर को iPhone 12 में शामिल सेंसर से 3.7 गुना बड़ा माना जा रहा है और यह iPhone 12 Pro Max के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साइज़ से दोगुना है। इसे 8K वीडियो तक कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Mi 11 के कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल है, जिसमें 123 डिग्री का फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) है। इसके अलावा, एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है, जिसकी फोकल लेंथ 50 मिलीमीटर है। Xiaomi ने लो-लाइट वीडियो कैप्चर करने के लिए एक खास फीचर भी विकसित किया है।

शाओमी ने मी 11 पर 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज की पेशकश की है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो हरमन कार्डन ऑडियो द्वारा सपोर्टेड हैं। इसके अलावा, आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग का काम भी करता है।

Xiaomi Mi 11 में 4,600mAh की बैटरी शामिल है, जो Mi TurboCharge 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन 8.06 एमएम मोटाई और 196 ग्राम वज़न के साथ आता है। हालांकि, इसके वीगन लेदर वाले वर्ज़न की मोटाई 8.56 एमएम और वज़न 194 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. रातभर Free अनलिमिटेड डाटा के अलावा 168GB डाटा, फ्री कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये प्लान
  2. Dogecoin से करोड़ों कमाने वाले Glauber Contessoto ने किया पोस्ट, "अभी डॉगकॉइन मत बेचें"
  3. Jio Phone Offer: हर महीने 300 मिनट फ्री कॉलिंग और एक रीचार्ज पर दूसरा रीचार्ज मिलेगा फ्री
  4. अप्रैल महीने में Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS के iQube से ज्यादा बिका
  5. एलन मस्क का ट्विटर फॉलोअर्स से सवाल, Tesla क्या Dogecoin को पेमेंट के रूप में स्वीकार करे?
  6. 3 बैक कैमरे वाला Galaxy A82 5G का प्रोमो वीडियो लीक, मिलेगी बड़ी बैटरी
  7. Ola घर तक डिलीवर करेगी फ्री Oxygen Concentrators, Give India के साथ शुरू की पहल
  8. WhatsApp पर चैटिंग होगी अब नए अंदाज़ में
  9. WhatsApp की नई पॉलिसी एक्सेप्ट न करने पर ये फीचर्स काम करना कर देंगे बंद
  10. PUBG Mobile के भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India में होगा Sanhok मैप, पोस्टर रिलीज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. रातभर Free अनलिमिटेड डाटा के अलावा 168GB डाटा, फ्री कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये प्लान
  2. Realme Narzo 30 में होगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा, 18 मई को होगा लॉन्च
  3. Dogecoin से करोड़ों कमाने वाले Glauber Contessoto ने किया पोस्ट, "अभी डॉगकॉइन मत बेचें"
  4. COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड? ये रहा तरीका...
  5. HP के ZBook Studio G8, Power G8, Fury G8 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi Note 8 (2021) नए अपग्रेड्स के साथ जल्द दे सकता है दस्तक, 48MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. Poco M3 Pro 5G फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि
  8. Jio Phone Offer: हर महीने 300 मिनट फ्री कॉलिंग और एक रीचार्ज पर दूसरा रीचार्ज मिलेगा फ्री
  9. Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro नए बैक पैनल डिज़ाइन के साथ दे सकते हैं दस्तक, Pixel Watch भी हुई लीक
  10. 12GB रैम और 64MP कैमरा वाले ZTE Axon 30 Ultra की ग्लोबल कीमत का खुलासा, 27 मई से शुरू होगी प्री-बुकिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com