शाओमी ने भारत में लॉन्च किया मीयूआई 8 रॉम

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया मीयूआई 8 रॉम
विज्ञापन
शाओमी ने भारत में एक इवेंट अपने नए कस्टमाइज्ड रॉम मीयूआई 8 को लॉन्च कर दिया है। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर आधारित रॉम का ग्लोबल लॉन्च है। याद रहे कि शाओमी ने मई महीने में मीयूआई 8 रॉम को चीन में लॉन्च किया था। भारत में यूज़र को हंगामा (फिलहाल मुफ्त) से रिंगटोन का ऑफर भी मिलेगा।

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने मीयूआई 8 को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया। उन्होंने खुलासा किया फिलहाल 200 मिलियन यूज़र मीयूआई ईकोसिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मीयूआई 8 ग्लोबल रॉम 11 जुलाई से ओटीए अपडेट के तौर पर उपलब्ध होगा जो एमआई कम्युनिटी और मीयूआई फोरम पर उपलब्ध होगा।

मीयूआई 8 ग्लोबल रॉम के पब्लिक बीटा के लिए मी 5, मी मैक्स, मी नोट, मी 4आई, मी 4, मी 3 और मी 2 डिवाइस सपोर्ट करेंगी। वहीं रेडमी सीरीज़ की रेडमी नोट 3, रेडमी नोट 2, रेडमी नोट प्राइम, रेडमी नोट, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी 2 और रेडमी 1एस इस रॉम के लिए सपोर्ट करेंगे।

इसके साथ ही बारा ने मी 8 ग्लोबल रॉम के स्टेबल वर्जन के आम जनता के लिए 16 अगस्त को लॉन्च करने का खुलासा किया। बारा के मुताबिक, कंपनी ने भारत में वन टैप मोबाइल और मीयूआई 8 के जरिए डीटीएच रीचार्ज के लिए मोबिक्विक के साथ साझेदारी की है। इसके साथ ही यूज़र को एक महीने में एक बार 10 प्रतिशत कैशबैक जबकि नए यूज़र को 50 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

आपका बता दें कि नए मीयूआई 8 में गैलरी ऐप पूरी तरह से नए रंगरूप में सजा होगा। गैलरी ऐप में डूडल, फिल्टर, स्टिकर, क्रॉपिंग का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही म्यूजिक वीडियो भी क्रिएट किया जा सकता है। गैलरी में कई सारे नए फीचर मौजूद होंगे। एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप यूजर को फटाफट शेयरिंग का ऑफर देता है। कंपनी का कहना है कि मीयूआई 8 वीडियो एडिटिंग सपोर्ट करता है।

नए मीयूआई 8 से खूबसूरत नोट्स टेम्पलेट साझा किए जा सकते हैं। एडवांस्ड कैलकुलेशन/कनवर्जन किया जा सकता है। एमआईयूआई 8 में यूजर को ज्यादा मजेदार और बेहतरीन अनुभव मिलेगा। मीयूआई 8 के बारे में कंपनी ने बताया, नए रॉम में कलर और स्टाइल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। एमआईयूआई 8 का रंग मौसम के हिसाब से खुद बदल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi miui, miui 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »