Xiaomi के बिजनेस के लिए भारत में बढ़ी चुनौती, कंपनी करेगी स्टाफ की छंटनी

पिछले कुछ महीनों में कंपनी का मार्केट शेयर कम हुआ है। इस वजह से यह अपने रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करने और खर्च घटाने जैसे उपाय कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जून 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने देश में अपनी यूनिट की रिस्ट्रक्चरिंग करने का फैसला किया है
  • केंद्र सरकार ने चाइनीज मोबाइल कंपनियों के लिए नए रूल्स बनाए हैं
  • यह अपने रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करने, खर्च घटाने जैसे उपाय कर रही है

पिछले कुछ महीनों में कंपनी का मार्केट शेयर कम हुआ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के भारत में बिजनेस के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी को मार्केट शेयर में कमी और रेगुलेटरी सख्ती जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शाओमी ने देश में अपनी यूनिट की रिस्ट्रक्चरिंग करने का फैसला किया है। इस वजह से कंपनी से वर्कर्स की छंटनी की जा रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी के पास इस वर्ष की शुरुआत में देश में लगभग 1,500 वर्कर्स थे। कंपनी ने हाल ही में लगभग 30 वर्कर्स की छंटनी की है। यह जल्द ही दोबारा छंटनी कर सकती है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी का मार्केट शेयर कम हुआ है। इस वजह से यह अपने रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करने और खर्च को घटाने जैसे उपाय कर रही है। इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी कंपनियों ने सेंध लगाई है। कम प्राइस वाले स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में कम मौजूदगी से भी कंपनी को नुकसान हो रहा है। 
Advertisement

हाल ही में केंद्र सरकार ने चाइनीज मोबाइल कंपनियों के लिए नए रूल्स बनाए हैं। सरकार ने Realme, Oppo, Xiaomi और Vivo जैसी कंपनियों को देश में उनके कारोबार में भारतीय इक्विटी पार्टनर्स को शामिल करने के लिए कहा है। इसके अलावा इन कंपनियों को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और चीफ टेक्निकल ऑफिसर जैसी सीनियर पोजिशंस पर भारतीय एग्जिक्यूटिव्स को नियुक्त करने के लिए कहा गया है। इन कंपनियों को भारतीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स को लाने, लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और देश से एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी करने का भी निर्देश दिया गया है। 

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से बनाए गए इन रूल्स के तहत चाइनीज मोबाइल कंपनियों को केवल लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स ही रखने होंगे। इन कंपनियों को टैक्स चोरी के खिलाफ चेतावनी भी दी गई है। सरकार चाहती है कि ये कंपनियां भारत को अपने प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट का हब बनाएं। इस महीने की शुरुआत में शाओमी सीनियर एग्जिक्यूटिव्स और तीन बैंकों को FEMA के 5,551 करोड़ रुपये के उल्लंघन के मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कारण बताओ नोटिस दिया था। इनमें शाओमी के CFO, Sameer Rao और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर, Manu Jain शामिल हैं। ED ने एक ट्वीट कर पुष्टि की थी कि उसने शाओमी, इसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राव और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जैन और तीन विदेशी बैंकों को कथित तौर पर फॉरेन एक्सचेंज के उल्लंघन के लिए नोटिस दिए हैं। इस मामले में CITI Bank, HSBC Bank और Deutsche Bank को नोटिस दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.