Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा फोल्डेबल फोन, मिलेगा Snapdragon 888 प्रोसेसर!

एक टिप्सटर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Xiaomi के एक फोल्डेबल फोन को मॉडल नंबर M2011J18C को चीन में TENAA सर्टिफिकेशन मिला है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2021 08:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के एक कथित फोल्डेबल फोन को मिला TENAA सर्टिफिकेशन
  • मॉडल नंबर M2011J18C के साथ आता है नया फोन
  • Snapdragon 888 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Xioami का फोल्डेबल फोन मॉडल नंबर M2011J18C के साथ देखा गया है

Xiaomi के फोल्डेबल फोन्स पिछले कुछ महीनों से खबरों में हैं। पिछले साल के आखिर में खबर आई थी कि कंपनी साल 2021 में तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके बाद इस साल जनवरी में कंपनी के कथित फोल्डेबल फोन की लाइव तस्वीरें भी लीक हुई और अब एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Xioami M2011J18C मॉडल नंबर वाले एक फोल्डेबल फोन को चीन में TENAA सर्टिफिकेशन मिला है। इस महीने की शुरुआत में इसी मॉडल नंबर को लीक किया गया था।

टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवादित) ने Weibo पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Xiaomi के एक फोल्डेबल फोन को मॉडल नंबर M2011J18C को चीन में TENAA सर्टिफिकेशन मिला है। यह मॉडल नंबर इस साल की शुरुआत में भी लीक हुआ था। TENAA लिस्टिंग में फोन की तस्वीर भी साझा की गई है। स्क्रीनशॉट में आगामी फोन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिलती, लेकिन यह पता चलता है कि फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

बता दें कि इस साल जनवरी में Xiaomi के फोल्डेबल फोन की तस्वीरें चीन में लीक हुई थी। तस्वीरों से पता चला था कि डिवाइस MIUI 12 OS पर काम करेगा। इसके अलावा स्क्रीन के बीचो-बीच दिख रही लाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाओमी के फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन Samsung Galaxy Z Fold के डिज़ाइन जैसा हो सकता है। कथित रूप से फोन का डिज़ाइन कुछ सालों पहले शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट द्वारा दिखाए डिज़ाइन से मिलता-जुलता था।

इसके अलावा यह भी खबर लीक हो चुकी है कि Xioami तीन फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। इनमें से एक में Snapdragon 888 चिपसेट होगा। इसके अलावा Gizmochina की रिपोर्ट यह भी कहती है कि M2011J18C मॉडल नंबर 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। इतना ही नहीं, इसमें 108-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Foldable Phone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.