Xiaomi ने एक अनोखे डिजाइन वाले फोन के लिए कराया पेटेंट

एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि जिससे इस बात का संकेत मिला है कि कंपनी एक ऐसे फोन पर काम कर रही है जिसके चारों किनारे घुमावदार होंगे।

Xiaomi ने एक अनोखे डिजाइन वाले फोन के लिए कराया पेटेंट

Xiaomi ने एक अनोखे डिजाइन वाले फोन के लिए कराया पेटेंट

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस में कराया पेटेंट
  • शाओमी कर रही अपने Mi 9 स्मार्टफोन पर काम
  • Xiaomi के नए फोन के चारों किनारे हैं घुमावदार
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपने आगामी स्मार्टफोन Mi 9 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि जिससे इस बात का संकेत मिला है कि कंपनी एक ऐसे फोन पर काम कर रही है जिसके चारों किनारे घुमावदार होंगे। Xiaomi ने एक नए डिजाइन को पेटेंट कराया है जो फुल-स्क्रीन स्मार्टफोन होगा।याद करा दें कि, Samsung अपने फ्लैगशिप मॉडल में इस तरह के घुमावदार-स्क्रीन पैनल का इस्तेमाल करती है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सैमसंग केवल दाहिनी और बायीं तरफ ही घुमावदार किनारे वाले डिस्प्ले पैनल देती है।

ग्राफिक्स से बनी तस्वीर को देखने से पता चला है कि शाओमी के नए फोन में चारों किनारे घुमावदार हैं। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस में पेटेंट करवाया गया है। वेबसाइट LetsGoDigital से यह नई जानकारी सामने आई है। ग्राफिक्स से बनी इस तस्वीर में फ्रंट पैनल पर केवल फुल-स्क्रीन दिख रही है। गौर करने वाली बात यह कि डिस्प्ले या फ्रंट पैनल पर कहीं भी सेल्फी कैमरा या ईयरपीस की झलक देखने को नहीं मिली है।
92bfpaqo

Photo Credit: WIPO

फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिल रही है और फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि शाओमी पेटेंट कराए इस डिजाइन को अपनी आगामी स्मार्टफोन में लेकर आएगी या नहीं। शाओमी फिलहाल अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 9 को लेकर व्यस्त है।

Xiaomi Mi 9 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया जा सकता है। शाओमी ब्रांड के इस फोन में 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Mi 9 को इस माह के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 31,600 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi 9
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »