शाओमी दिवाली मी सेल शुरू, 1 रुपये में बिकेंगे शाओमी प्रोडक्ट

इस रविवार को त्यौहार मौसम के मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया द्वारा आयोजित की गईं बिग बिलियन डेज़ और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल खत्म हो गईं। इन सेल में शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन जैसे रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और मी मैक्स2 को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया था।

शाओमी दिवाली मी सेल शुरू, 1 रुपये में बिकेंगे शाओमी प्रोडक्ट
ख़ास बातें
  • दिवाली मी सेल 27 से 30 सितंबर तक चलेगी
  • रेडमी नोट 4, मी ए1 और कई दूसरे प्रोडक्ट पर ऑफर मिलेंगे
  • शाओमी की सभी एक्सेसरी पर भी ऑफर हैं
विज्ञापन
इस रविवार को त्यौहार मौसम के मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया द्वारा आयोजित की गईं बिग बिलियन डेज़ और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल खत्म हो गईं। इन सेल में शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन जैसे रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और मी मैक्स2 को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया था। अब, शाओमी इन ऑफर को बरकरार रखते हुए अपनी दिवाली मी सेल का आयोजन कर रही है। यह सेल बुधवार, 27 सितंबर से सुबह 10 बजे शुरू होगी। दिवाली मी सेल के तहत, शाओमी मी ए1, रेडमी नोट 4, मी बैंड एचआरएक्स एडिशन और मी ईयरफोन व बैटरी कम दाम में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा दिवाली स्पेशल ऑफर भी दिए जाएंगेए। दिवाली मी सेल 29 सितंबर, शुक्रवार तक चलेगी।

शाओमी दिवाली मी सेल तीन दिन तक चलेगी और कंपनी हर रोज सुबह 10 बजे 100 रुपये और 500 रुपये के कूपन देगी। इसके अलावा, एक रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन हर रोज सुबह 11 बजे और 5 बजे किया जाएगा। एक ऐप स्पेशल बिड-टू-विन कॉन्टेस्ट का आयोजन 2 बजे से 6 बजे के बीच होगा और फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट तीनों दिन 4 बजे आयोजित किया जाएगा।

शाओम द्वारा दिए जा रहे और ऑफर और छूट के अलावा, ग्राहक एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक (8,000 रुपये कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर अधिकतम 1,000 रुपये ) ऑफर का फायददा भी ले सकते हैं। पेटीएम यूज़र को रेडमी नोट 4 खरीदने पर 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। मीडॉटकॉम से हर एक खरीदारी पर, ग्राहकों को 31 अक्टूबर तक पेटीएम के जरिए घरेलू फ्लाइट बुकिंग करने पर 1,111 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को सेल में हर स्मार्टफोन खरीद पर हंगामा म्यूज़िक और हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन क्रमशः 12 महीने और 3 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा। दिवाली मी सेल का आयोजन मी स्टोर ऐप और शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर किया जा रहा है।

मोबाइल पर शाओमी सेल ऑफर
दिवाली मी सेल के दौरान शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन 14,999 रुपये में मिलेगा और छूट पाने के लिए मी मेंबर एफ-कोड के एक्सचेंज में मी टोकन का इस्तेमाल कर सकते हैं।  रेडमी नोट 4 (4 जीबी+64 जीबी) मीडॉटकॉम पर 12,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसी तरह, मी मैक्स 2 की कीमत 2,000 रुपये कम हो गई है। इसके साथ ही यूज़र 899 रुपये में मी राउटर 3सी, 899 रुपये में मी 10000 एमएएच पावर बैंक और 8,499 रुपये में मी एयर प्यूरिफायर 2 खरीद पाएंगे।

हाल ही में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 4 लेक ब्लू एडिशन का टॉप वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में 12,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह, रेडमी 4ए के 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट और 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट को सेल के दौरान बिना किसी छूट के उपलब्ध कराया जाएगा।

वियरेबल, एक्सेसरी पर शाओमी सेल ऑफर
स्मार्टफोन के अलावा, शाओमी अपने वियरेबल और एक्सेसर पर भी छूट दे रही है। मी बैंड एचआरएक्स एडिशन 1,299 रुपये की ओरिजिनल कीमत में मिलेगा, हालांकि सेल के दौरान मी टोकन रिडीम करने पर 300 रुपये की छूट मिलेगी। सेल के दौरान जिन प्रोडक्ट को बेचा जाएगा उनमें 300 रुपये की छूट के साथ मी हेडफोन कंफर्ट, 100 रुपये की छूट के साथ मी इन-ईयर हेडफोन, 100 रुपये की छूट के साथ मी कैप्सूल ईयरफोन, 200 रुपये की छूट के साथ मी इन-ईयर हेडफोन प्रो और हाल ही में लॉन्च हुआ 1,799 रुपये वाला मी ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 2 शामिल है। 10000 एमएएच मी पावर बैंक ब्लैक 2 899 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि 20000 एमएएच व्हाइट कलर वेरिएंट 1,799 रुपये में मिलेगा।

शाओी के मी एयर प्यूरिफार 2 को 8,499 रुपये (ओरिजिनल कीमत 9,999 रुपये) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। जबकि एयर प्यूरिफायर बंडल 9,998 रुपये (एमआरीप 12,498 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। मी वाई-फाई रिपीटर 2 व्हाइट को 100 रुपये की छूट के साथ 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि मी राउटर 3सी व्हाइट 899 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा जबकि लिस्टिंग कीमत 1,199 रुपये है। ऑफर में शामिल दूसरे प्रोडक्श टी-शर्ट, बिज़नेस बैकपैक, कार चार्जर और फोन कवर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »