Xiaomi Poco F1 के लिए एंड्रॉयड पाई आधारित मीयूआई 10 अपडेट ज़ारी

Xiaomi ने जानकारी दी है कि उसने अपने Poco F1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 का स्टेबल वर्ज़न जारी कर दिया है। बीते हफ्ते शाओमी पोको एफ1 के कई यूज़र ने अपडेट मिलने का दावा किया था।

Xiaomi Poco F1 के लिए एंड्रॉयड पाई आधारित मीयूआई 10 अपडेट ज़ारी
ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं
  • Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न का इस्तेमाल
विज्ञापन
Xiaomi ने जानकारी दी है कि उसने अपने Poco F1 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 का स्टेबल वर्ज़न जारी कर दिया है। बीते हफ्ते शाओमी पोको एफ1 के कई यूज़र ने अपडेट मिलने का दावा किया था। अपडेट के साथ Poco F1 में गूगल लेंस इंटीग्रेशन आ गया है। यह एंड्रॉयड ऑटो के साथ दिक्कतों को भी ठीक करता है और सिस्टम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। Poco F1 को इस साल अगस्त महीने में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन मीयूआई के कस्टमाइज़्ड वर्ज़न मीयूआई फॉर पोको के साथ आता है।

कंपनी के ग्लोबल प्रवक्ता ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर बयान दिया कि Xiaomi ने Poco F1 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट जारी किया है। चीनी कंपनी ने मीयूआई फोरम के ज़रिए अपडेट के संबंध में यह अहम जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि अपडेट गूगल लेंस इंटीग्रेशन लाता है और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आ रही दिक्कतों को हटा दिया गया है।

हालांकि, आधिकारिक फोरम पोस्ट में यह भी लिखा है कि लेटेस्ट अपडेट के साथ कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। इनमें एक है सेटिंग्स मेन्यू में 'Ambient display' विकल्प और टच लैग। Xiaomi ने बताया है कि उसने एंड्रॉयड पाई अपडेट के ज़रिए टच की कमियों को रोलबैक किया था। लेकिन अब इस समस्या के लिए नए अपडेट पर काम चल रहा है।

अभी ऐप बैज के लिए सपोर्ट नहीं दिया गया है। और "OK Google" हॉटवर्ड हमेशा काम नहीं करता है। कंपनी ने स्क्रीन रिकॉर्डर के ज़रिए नेटिव साउंड को रिकॉर्ड करने के विकल्प को इनेबल नहीं किया है।

Xiaomi ने 1.7 जीबी का रिकवरी रॉम ज़ारी किया है और 2.5 जीबी का फास्टबूट रॉम। हम आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्ज़न में फ्लैश करने से पहले डेटा बैकअप करने का सुझाव देंगे।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि बीते हफ्ते ही कई यूज़र ने पोको एफ1 को एंड्रॉयड पाई आधारित मीयूआई 10.1 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलने की बात की थी। अपडेट V10.1.3.0.PEJMIFI बिल्ड नंबर के साथ आया है। स्मार्टफोन को अगस्त महीने में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था।

लॉन्च के वक्त Poco F1 की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये थी। लेकिन कंपनी ने पोको एफ1 के हर वेरिएंट की कीमत में 1,000-1,000 रुपये की कटौती कर दी है।

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे बाद में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 का अपडेट मिल गया। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »