भारत में Samsung से पिछड़ने के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर फोकस करेगी Xiaomi

दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने शाओमी को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में पहला स्थान हासिल कर लिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 18:59 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी और सैमसंग दोनों कंपनियों के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है
  • सैमसंग की 2021-22 में देश में कुल बिक्री लगभग 10.3 अरब डॉलर की थी
  • चीन की शाओमी पर रेगुलेटर्स ने भी सख्ती बढ़ाई है

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में सैमसंग का मार्केट शेयर 20 प्रतिशत और शाओमी का 18 प्रतिशत था

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi को भारत में कस्टमर्स की पसंद को समझने में गलती करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने इसे पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। शाओमी का जोर 10,000 रुपये से कम के हैंडसेट बेचने पर था लेकिन देश में कस्टमर्स आकर्षक डिजाइन और अधिक फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स के लिए अधिक प्राइस चुकाने को तैयार हैं। 

सैमसंग ने इन कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने वाले हैंडसेट लॉन्च करने के  साथ ही फाइनेंसिंग स्कीम्स से भी अपनी बिक्री बढ़ाई है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा से पता चलता है कि पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में सैमसंग का मार्केट शेयर 20 प्रतिशत, जबकि शाओमी का 18 प्रतिशत का था। देश के 62 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स के मार्केट में शाओमी के पहला स्थान गंवाने से यह पता चलता है कि कस्टमर्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रहने वाली कंपनियों को कितना नुकसान होता है। 

Counterpoint के अनुसार, देश में 120 डॉलर (लगभग 10,000 रुपये ) से कम की मोबाइल कैटेगरी का मार्केट शेयर पिछले वर्ष घटकर 26 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वर्ष लगभग 41 प्रतिशत का था। प्रीमियम स्मार्टफोन्स (30,000 रुपये से अधिक) की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी होकर 11 प्रतिशत पर पहुंच गई। 

शाओमी और सैमसंग दोनों कंपनियों के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है, जिसमें स्मार्टफोन्स उनका सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। सैमसंग की 2021-22 में देश में कुल बिक्री लगभग 10.3 अरब डॉलर की थी, जिसमें से लगभग 6.7 अरब डॉलर स्मार्टफोन्स से मिले थे। शाओमी की कुल बिक्री 4.8 अरब डॉलर की थी। भारत में शाओमी को कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल के महीनों में कंपनी के कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया है। इसके अलावा चीन से जुड़े होने के कारण शाओमी पर रेगुलेटर्स की सख्ती भी बढ़ी है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बदलाव करने का फैसला किया है। इस वर्ष की शुरुआत में शाओमी ने Redmi Note 12 को लॉन्च किया था जिसके प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस 30,000 रुपये से अधिक है। हाल ही में इसने Xiaomi 13 Pro पेश किया है, जिसका प्राइस 79,999 रुपये है और यह देश में कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.