12.1 इंच डिस्प्ले, 10000mAh बैटरी वाले Redmi Pad Pro का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च

Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की 2.5K एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 2560 × 1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

12.1 इंच डिस्प्ले, 10000mAh बैटरी वाले Redmi Pad Pro का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi बाजार में Redmi Pad Pro 5G पेश करने के लिए तैयार है।
  • Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की 2.5K एलसीडी डिस्प्ले है।
  • Redmi Pad Pro में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi बाजार में Redmi Pad Pro 5G पेश करने के लिए तैयार है, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए वाई-फाई वेरिएंट का अपडेट है। सीईओ लेई जून द्वारा पेश किए गए नए मॉडल में 5G कनेक्टिविटी शामिल होगी, जो वर्तमान में चीनी और ग्लोबल दोनों मॉडलों में नहीं है। यहां हम आपको Redmi Pad Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लेई जून के एक्स अकाउंट के जरिए घोषणा की गई, जिसका मतलब है कि हम 5G मॉडल के ग्लोबल मार्केट में भी आने की उम्मीद कर सकते हैं। टैबलेट पहले से ही 5G सपोर्ट वाले Snapdragon 7s Gen 2 का इस्तेमाल करता है, इसलिए हमें उम्मीद नहीं है कि इसमें वाईफाई मॉडल के समान हार्डवेयर की सुविधा होगी।


Redmi Pad Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Redmi Pad Pro में 12.1 इंच की 2.5K एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 2560 × 1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सिक्योरिटी के साथ डॉल्बी विजन से लैस है। यह ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है और इसे Adreno 710 GPU के साथ लिंक किया गया है। स्टोरेज के मामले में टैबलेट में 6GB या 8GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी द्वारा 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 14 बेस्ड हाइपरओएस पर काम करता है।

Redmi Pad Pro 5G के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एक इंफ्रारेड सेंसर शामिल है। ऑडियो सिस्टम के मामले में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर दिए गए हैं, जिसके साथ ड्यूल माइक्रोफोन है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 280 मिमी, चौड़ाई 181.85 मिमी, मोटाई 7.52 मिमी और वजन 571 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड पर वाई-फाई 6 (802.11 एसी), ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »