Xiaomi Black Shark 2 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

याद रहे कि Black Shark 2 को सबसे पहले चीनी मार्केट में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 मई 2019 09:43 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक शार्क 2 में दो रियर कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है Black Shark 2
  • Black Shark 2 में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
Xiaomi Black Shark 2 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह शाओमी समर्थित Black Shark ब्रांड का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है। शाओमी ब्लैक शार्क 2 को नई दिल्ली में दोपहर 1 बजे आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। Gadgets 360 आपको इस इवेंट के पल-पल की जानकारी देगा। याद रहे कि Black Shark 2 को सबसे पहले चीनी मार्केट में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ आता है।
 

Xiaomi Black Shark 2 की भारत में कीमत (अनुमान)

चीनी मार्केट में ब्लैक शार्क 2 की शुरुआती कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,300 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन लगभग 35,300 रुपये) है।  इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,300 रुपये) और इसके प्रीमियम मॉडल में 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 4,199 चीनी युआन (लगभग  42,400 रुपये) है। यह हैंडसेट शैडो ब्लैक और फ्रोज़न सिल्वर रंग में मिलेगा। भारत में फोन की कीमत चीनी दाम के आसपास होने की उम्मीद होगी।
Advertisement

Flipkart ने पहले इस स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी कर दिया है। उम्मीद है कि इस ई-कॉमर्स साइट पर ही Black Shark 2 को बेचा जाएगा। Xiaomi Black Shark 2 के लॉन्च इवेंट को फ्लिपकार्ट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसे आप यहां पर देख सकते हैं।


Black Shark 2 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाले ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम है।

अब बात Black Shark 2 के कैमरा सेटअप की। ब्लैक शार्क 2 में दो रियर कैमरे हैं, फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। रियर कैमरा 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। Black Shark 2 में दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए  4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.61x75.01x8.77 मिलीमीटर है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent performance
  • Good pressure-sensitive display
  • Bad
  • No dust or water resistance
  • Large and bulky
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.