Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन की सेल आज, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें ब्लैक शार्क 2 के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन की सेल आज, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन की सेल आज, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • ब्लैक शार्क 2 में है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • Black Shark 2 में दो रियर कैमरे हैं
  • 6.39 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Xiaomi Black Shark 2 में
विज्ञापन
Xiaomi समर्थित Black Shark ब्रांड ने पिछले सप्ताह भारत में Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ब्लैक शार्क 2 गेमिंग स्मार्टफोन आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Black Shark 2 की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर आयोजित होगी। Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन के साथ बैंक कार्ड पर डिस्काउंट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है। याद करा दें कि स्मार्टफोन को सबसे पहले मार्च महीने में चीनी मार्केट में उतारा गया था। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ आता है।
 

Black Shark 2 की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

Xiaomi ब्लैक शार्क 2 की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में मिलेगा। फोन शैडो ब्लैक और फ्रॉज़ेन सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। Black Shark 2 के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Xiaomi Black Shark 2 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाले ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम है।

अब बात Black Shark 2 के कैमरा सेटअप की। ब्लैक शार्क 2 में दो रियर कैमरे हैं, फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। रियर कैमरा 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। Black Shark 2 में दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए  4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.61x75.01x8.77 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Excellent performance
  • Good pressure-sensitive display
  • कमियां
  • No dust or water resistance
  • Large and bulky
  • Underwhelming cameras
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »