Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

इंटरनेशनल मार्केट में नवंबर में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट होंगे
  • Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Xiaomi के दो स्मार्टफोन्स को इंटरनेशनल मार्केट में इस महीने लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट होंगे। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi ने बताया है कि इंटरनेशनल मार्केट में नवंबर में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। इटली के रिटेलर Epto की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। 

Advertisement

सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में  सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।  Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के अलावा 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के रियर में 2.9 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा  और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.