Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 19:24 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं
  • Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Photo Credit: Xiaomi

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 18 Pro सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द ही भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स में सेकेंडरी रियर डिस्पले दिया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में देश में शाओमी की यूनिट ने एक स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। इस पोस्ट में Xiaomi 18 Pro को दिखाया गया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि भारत में सिर्फ Xiaomi 18 Pro को लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया था। भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया गया था। शाओमी ने भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में Xiaomi 18 Pro सीरीज को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। 

Advertisement

Xiaomi 18 Pro के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में  सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के अलावा 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.