Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 

इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की रियर स्क्रीन में पिछले वर्जन की तुलना में अधिक फंक्शंस मिलेंगे

Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं
  • Xiaomi 18 Pro सीरीज में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर मिलेगा
  • इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को चीन में दिसंबर में पेश किया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 18 Pro सीरीज में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर मिलेगा। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की रियर स्क्रीन में पिछले वर्जन की तुलना में अधिक फंक्शंस मिलेंगे। 

 माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज को इस महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। शाओमी ने बताया है कि इस सीरीज में स्मार्टफोन्स के रियर डिस्प्ले पर Versatile Back Screen कहा जाने वाला फीचर मिलेगा। इससे यूजर्स सेकेंडरी डिस्प्ले पर स्मॉल ऐप्स को सीधे चला सकेंगे। शाओमी ने इन ऐप्स के उदाहरण भी दिए हैं। इनमें वॉटर-ड्रिंकिंग रिमाइंडर जैसे ऐप्स शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की सेकेंडरी स्क्रीन का इस्तेमाल इंग्लिश वोकेबलरी के लिए भी किया जा सकेगा। 

पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro सीरीज के साथ MiShare बैक स्क्रीन को पेश किया गया था। Xiaomi 18 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। Xiaomi 18 को चीन में दिसंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi 18 Pro Max की मॉडल नंबर - M1544F के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड नए  HyperOS पर चल सकता है। Xiaomi 18 Pro Max को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,582 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,247 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Xiaomi 18 को पांच कलर्स - व्हाइट, पिंक, ब्लू, रेड और ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन में Xiaomi 17 को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में पेश किया गया था। भारत में यह स्मार्टफोन आइस ब्लू, वेंचर ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। Xiaomi 18 में 6.4 इंच 2K डिस्प्ले राउंडेड कॉर्नर्स और नैरो बेजेल्स के साथ हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Xiaomi 17 के समान स्क्वेयर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। Xiaomi 18 में बैटरी के लिहाज से अपग्रेड हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »