Xiaomi 17 Ultra जल्द होगा लॉन्च, US FCC और IMEI पर लिस्टिंग

US Federal Communications Commission (FCC) और IMEI डेटाबेस पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2512BPNDAG के साथ लिस्टिंग हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है
  • यह हाल ही में चीन में लॉन्च की गई Xiaomi 17 सीरीज में शामिल होगा
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। यह हाल ही में चीन में लॉन्च की गई Xiaomi 17 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि US Federal Communications Commission (FCC) और IMEI डेटाबेस पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2512BPNDAG के साथ लिस्टिंग हुई है। Xiaomi 17 Ultra में 6.8 इंच 2K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है। यह Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है। 

इस स्मार्टफोन को 26 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसका शुरुआती प्राइस Xiaomi 15 Ultra के समान CNY 6,499 (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है। इससे पहले Xiaomi 17 Ultra की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग शुरू हो गई है। Xiaomi 17 में 6.3 इंच  LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

चीन में Xiaomi 17 Ultra को दो वर्जन में लाया जा सकता है। इसमें से एक वर्जन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर मिल सकता है। इस फीचर से बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। चीन की 3C साइट पर Xiaomi 17 Ultra का स्टैंडर्ड वेरिएंट मॉडल नंबर - 2512BPNDAC के साथ लिस्ट हुआ है और सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर - 25128PNA1C है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के फीचर के बिना लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  4. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  5. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  6. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  7. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  8. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  9. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  10. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.