Xiaomi 17 Ultra का डिजाइन आया सामने, Leica कैमरा सैम्पल में दिखा फोटोग्राफी का दम!
Xiaomi 17 Ultra फोन को कंपनी इसी हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है। फोन के बारे में कई हफ्तों से अफवाहें जारी हैं जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर चर्चा है। आखिरकार कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। फोन का रियर लुक सामने आ गया है। इसके साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने फोन के कैमरा का एक सैम्पल भी जारी कर दिया है जिसमें इसकी धांसू कैमरा क्षमता का परिचय मिलता है।