Xiaomi 17 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बाद भारत में पेश किया जा सकता है। शाओमी ने Snapdragon Summit में इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च का संकेत दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 की थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi के नए फ्लैगशिप हैंडसेट को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 की थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह स्मार्टफोन कुछ अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट हो चुका है। Xiaomi 17 सीरीज को चीन में सितंबर में लॉन्च किया गया था। 

Tech Outlook की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि NBTC के डेटाबेस पर Xiaomi 17 की मॉडल नंबर - 25113PN0EG के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके लॉन्च की जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बाद भारत में पेश किया जा सकता है। शाओमी ने Snapdragon Summit में इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च का संकेत दिया था। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Xiaomi 17 की मॉडल नंबर - 25113PN0EG के साथ लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। 

Advertisement

चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल है। भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17 Ultra भी शामिल हो सकता है। Xiaomi 17 के चाइनीज वेरिएंट में 6.3 इंच  LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 17 की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में f/1.67 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इससे पहले एक टिप्सटर ने बताया था कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग की जा रही है।  हाल ही में Xiaomi 17 Ultra को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन को दो  वर्जन में लाया जा सकता है। इनमें से एक वर्जन डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन के फीचर के साथ हो सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.