Xiaomi 16 में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना, जानें सबकुछ

Xiaomi इस साल के आखिर तक अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 16 लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2025 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 16 लेकर आने वाला है।
  • Xiaomi 16 में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Xiaomi 16 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2/ डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर होगा।

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi इस साल के आखिर तक अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 16 लेकर आने वाला है। हाल ही में लीक से पता चला है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2/मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। अगर यह सच है तो यह Xiaomi 15 में दी गई 5,400mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। नंबर को देखते हुए सेल हाई डेंसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। आइए Xiaomi 16 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 16 प्रीमियम फोन में बेहतर पावर मिल सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि इसे ज्यादा एफिशिएंट नेकस्ट जनरेशन के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लिंक किया जाएगा। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 8 एलीट की एफिशिएंसी Galaxy S25 Ultra की बैटरी लाइफ में सुधार के पीछे सबसे बड़ी वजह है, जिसमें अपने पिछले मॉडल के समान ही बैटरी है।


Advertisement
Xiaomi 16 Specifications 


मौजूदा Xiaomi 15 में 6.36 इंच की डिस्प्ले और दमदार बैटरी लाइफ के साथ कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप बिल्ड दिया गया है, लेकिन आगामी फोन में काफी बदलाव हो सकता है। एक पिछली रिपोर्ट में बड़े डिस्प्ले का सुझाव दिया गया था, जिससे फ्रेम में फिट होने वाली बड़ी बैटरी का पता चला। Xiaomi 16 में 7,000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन थोड़ा कम होने पर भी पिछले मॉडल की तुलना में बैटरी लाइफ में ज्यादा सुधार होगा। अभी लीक में मिली जानकारी को ज्यादा सटीक नहीं माना जा सकता है, क्योंकि लॉन्च का समय जैसे-जैसे नजदीक आएगा, वैसे-वैसे अधिक लीक और जानकारी सामने आएंगी। अगर यह सच भी हुआ तो Xiaomi 16 बैटरी लाइफ के मामले में एक नया स्टैंडर्ड बना सकता है। Xiaomi 16 Pro में 6,100mAh की बैटरी है। अब यह देखना होगा कि ब्रांड बैटरी लाइफ के मामले में दोनों में कैसे अंतर होगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.