Xiaomi 16 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, 7,000mAh की बैटरी

Xiaomi 16 को सितंबर में चीन में पेश किया जा सकता है। इसके कुछ महीने बाद यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2025 17:33 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • Xiaomi 16 को सितंबर में चीन में पेश किया जा सकता है
  • इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 16 में Qualcomm का नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 16 में 6.3X डिस्प्ले मिल सकता है। इससे इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.31 इंच से 6.9 इंच के बीच होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, Xiaomi 16 का डिस्प्ले Xiaomi 15 से बड़ा होने की कम संभावना है। इस टिप्सटर ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। Xiaomi 15 में 5,240 mAh की बैटरी है। 
Advertisement

Xiaomi 16 को सितंबर में चीन में पेश किया जा सकता है। इसके कुछ महीने बाद यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। यह Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का 1/1.3 इंच प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi 15 में भी समान कैमरा सेटअप था। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 15 को Xiaomi 15 Pro के साथ चीन में पेश किया गया था। इस वर्ष मार्च में यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ था। इसके 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 64,999 रुपये का है। Xiaomi 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की स्मार्टफोन डिविजन का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 59,961 करोड़ रुपये का रहा है। शाओमी का दावा है कि इसने लगातार नौवीं तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में टॉप तीन कंपनियों में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। कंपनी की भारत में स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में शाओमी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) बढ़कर 14,372 रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.