Xiaomi 15 Ultra होगा MWC 2025 में लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi 15 Ultra बाजार में फरवरी में दस्तक देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मार्च 2025 07:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra बाजार में फरवरी में दस्तक देगा।
  • Xiaomi 15 Ultra चीन में सभी तीन सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है।
  • Xiaomi 15 Ultra में भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा।

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra बाजार में फरवरी में दस्तक देगा। पिछली कुछ रिपोर्टों में सुझाव दिया गया था कि Xiaomi 15 Ultra जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, Xiaomi के एग्जीक्यूटिव ने इन दावों का खंडन किया है। अब एक नई लीक सामने आई है, जिसमें चीन और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए लॉन्च टाइम-फ्रेम का खुलासा हुआ है। आइए Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Ultra कब होगा लॉन्च


Advertisement
टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 14 Ultra के समान लॉन्च स्ट्रैटेजी को फॉलो करने की उम्मीद है। यह फरवरी के आखिर तक चीन में घरेलू स्तर पर लॉन्च हो सकता है, जिसके तुरंत बाद मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इसको ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। यह लगभग एक साथ ग्लोबल रिलीज का सुझाव देता है जिसमें दोनों इवेंट के बीच केवल कुछ ही दिन का अंतर है। आपको बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को चीन में 22 फरवरी को लॉन्च किया गया था और तीन दिन बाद MWC 2024 में इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra चीन में सभी तीन सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक सभी वेरिएंट के लिए स्टैंडर्ड तौर पर टियांटोंग सैटेलाइट कॉलिंग फंक्शन का सपोर्ट है। इसके अलावा टॉप टियर वेरिएंट Beidou सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेजिंग का सपोर्ट करेगा। टिपस्टर का यह भी दावा है कि 15 Ultra को फरवरी में पेश किया जाएगा।
Advertisement

Xiaomi 15, 15 Pro की तरह Ultra एडिशन में भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो एक स्मूथ और इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

रिपोर्ट्स से पता चला है कि Xiaomi 15 Ultra के रियर में f/1.63 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 1 इंच LYT-900 CMOS शामिल है। इसमें एक 200 मेगापिक्सल सैमसंग HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, एक 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एक 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस है। उम्मीद है कि यह एडवांस कॉन्फिगरेशन फुल फोकस मैक्रो शूटिंग और 100x एआई फ्यूजन जूम प्रदान करेगा, जो पास और दूर दोनों से क्लियर और बेहतर फोटो को कैप्चर करने में मदद करेगा। बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Xiaomi 15 Ultra एक एक्सटरनल कैमरा हैंडल के साथ भी आ सकता है, जिसे शूटिंग के दौरान बेहतर हैंडलिंग और कंफर्ट के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.