Xiaomi 15 सीरीज देगी Snapdragon 8 Gen 4 के साथ दस्तक, जानें स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 15 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Xiaomi 15 सीरीज देगी Snapdragon 8 Gen 4 के साथ दस्तक, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi 14 में 6.73 इंच की 2.5D LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 सीरीज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस होने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 15 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Xiaomi 15 लाइनअप का प्रोडक्शन सितंबर में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले रिपोर्ट्स ऑनलाइन सामने आनी शुरू हो गई हैं। अब नई लीक में  स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको Xiaomi 15  सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 15 सीरीज के स्पेसिफिकेशन


यह खबर टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु द्वारा वीबो पर शेयर की गई थी। इस लीक में अगले फ्लैगशिप फोन के बारे में अधिक जानकारी मिली है। ऑनलाइन पोस्ट को देखते हुए Xiaomi 15 सीरीज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC से लैस होने की उम्मीद है।

दिसंबर 2023 में जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के एक लीक में दावा किया गया था कि Xiaomi 15 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसी प्रकार स्मार्ट पिकाचु की नई लीक में कहा गया है कि Xiaomi 15 की डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट कर सकती है। पिछली रिपोर्ट में यह पता चला था कि Xiaomi 15 लाइनअप का प्रोडक्शन सितंबर में शुरू हो सकता है। इसका मतलब यह होगा कि शिपमेंट अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

Xiaomi 14 सीरीज को पहली बार अक्टूबर 2023 में चीनी बाजार में पेश किया गया था। इसलिए, नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी समान लॉन्च टाइमलाइन में दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, ये अभी तक लीक्स और अटकलें ही हैं इसलिए ज्यादा सटीक जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 15 Series, Xiaomi 15 Series Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »