Xiaomi 15 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेंगे बड़े सेंसर! जानें सबकुछ

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2024 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 सीरीज स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस होने वाली है।
  • Xiaomi 14 Pro के कैमरा सिस्टम में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरे शामिल हैं।
  • नई चिप मिलने के बाद Xiaomi 15 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

Xiaomi 14 Pro में 6.73 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस होने वाली है। हाल ही में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 15 Pro के कैमरा सिस्टम के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। वर्तमान Xiaomi फ्लैगशिप में कैमरा आईलैंड के अंदर फ्लैश मॉड्यूल है। हालांकि, आगामी प्रो फ्लैगशिप में ऐसा नहीं हो सकता है। टिपस्टर के अनुसार, फ्लैश मॉड्यूल को कैमरा मॉड्यूल के बाहर रखा जाएगा। यह आगामी फ्लैगशिप के लिए और भी बड़े सेंसर का सुझाव दे सकता है। यहां हम आपको Xiaomi 15 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 14 Pro के कैमरा सिस्टम में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरे शामिल हैं। ओमनीविजन लाइट हंटर 900 प्राइमरी कैमरा (1/1.31″), 75 मिमी टेलीफोटो के लिए सैमसंग JN1 (1/2.76″) जो 10 सेमी के करीब की ऑब्जेक्ट पर फोकस करता है और दूसरा 14 मिमी अल्ट्रावाइड है। टिपस्टर का कहना है कि Xiaomi 15 Pro सैमसंग JN1 का इस्तेमाल नहीं करेगा। कैमरा मॉड्यूल का साइज और प्लेसमेंट कथित तौर पर वही रहेगा। हालांकि, बड़े सेंसर के साथ कैमरा आईलैंड उभरा हुआ हो सकता है।

Xiaomi 15 Pro के शुरुआती प्रोटोटाइप के अनुसार, टेलीफोटो Xiaomi 14 Ultra जैसे अल्ट्रा फ्लैगशिप की तरह पेरिस्कोप टेक्नोलॉजी अपना सकता है। Xiaomi 15 Pro में 2K माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन से लैस होने की भी जानकारी है जो साइज में Xiaomi 14 Pro जैसा है।

वर्तमान प्रो फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 चिप, एक 6.73″ थोड़ा कर्व्ड 2K पैनल से लैस है जो 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, 120W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4880mAh की बैटरी और Xiaomi का नया हाइपरओएस है। नई चिप मिलने के बाद Xiaomi 15 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। 2024 स्नैपड्रैगन सम्मिट अक्टूबर में आयोजित हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 15 Pro, Xiaomi Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.