Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ Xiaomi 15 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi ने Xiaomi 15 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 के 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है।
  • Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 1.5K M9 12-bit OLED 20:9 LTPO डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 15 में Snapdragon 8 Elite 3nm प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 1.5K M9 12-bit OLED 20:9 LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi 15 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.36 इंच की 1.5K OLED फ्लैट M9 LTPO डिस्प्ले दी गई है।  इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite 3nm प्रोसेसर के साथ Adreno 830 GPU दिया गया है।  यहां हम आपको Xiaomi 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 15 Price


Xiaomi 15 के 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए Mi.com, Amazon और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर 19 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। अर्ली एक्सेस सेल आज mi.com पर शुरु हो गई है। प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Xiaomi केयर प्लान से 5,999 रुपये तक बचत हो सकती है।


Xiaomi 15 Specifications


Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 1.5K M9 12-bit OLED 20:9 LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2670 x 1200 पिक्सल, 1-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 5,000,000:1 (Min) कंट्रास्ट रेशियो का सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले Xiaomi शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite 3nm प्रोसेसर के साथ Adreno 830 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB LPPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 15 के रियर में f/1.62 अपर्चर, Hyper OIS और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 115° लाइका अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Infinity लाइका टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इन फोन में इन डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साउंड सेटअप के लिए यूएसबी टाइप सी ऑडियो, हाई रेज ऑडियो स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटम्स और 4-माइक्रोफोन एर्रे शामिल हैं।

डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 152.3 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.08 मिमी और वजन 181 ग्राम है। फोन IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट से लैस है। इस फोन में 5240mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. OnePlus ला रही अल्ट्रा स्लिम OLED टैबलेट! 8000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  3. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  5. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  6. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  7. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
  10. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.