Xiaomi 14 Ultra में मिल सकते हैं 50 मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा

इसमें 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra में कैमरा की फोकल लेंथ 0.5x, 1x, 3.2x और 5x हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Xiaomi 13 Ultra की तुलना में कुछ सुधार हो सकते हैं
  • कंपनी के सब-ब्रांड Redmi की बिक्री एक दशक में एक अरब यूनिट्स हो गई है

इसमें 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC और नया HyperOS इंटरफेस दिया गया है। कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में जल्द ही Xiaomi 14 Ultra को शामिल किया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Xiaomi 14 Ultra के कैमरा के बारे में जानकारी दी है। इसमें 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा f/1.6-f/4.0 अपार्चर के साथ हो सकते हैं। Xiaomi 13 Ultra में भी क्वाड 50 मेगापिक्सल कैमरा और f/1.9 से f/4.0 का डुअल अपार्चर था। इस टिप्सटर ने बताया है कि Xiaomi 14 Ultra में कैमरा की फोकल लेंथ 0.5x, 1x, 3.2x और 5x होगी। इस स्मार्टफोन में Xiaomi 13 Ultra की तुलना में कुछ सुधार हो सकते हैं। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। 

इसमें 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 

Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का प्राइस CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) है। Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का  CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) का है। ये दोनों स्मार्टफोन्स White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में खरीदे जा सकते हैं। कंपनी के सब-ब्रांड Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी से एक बड़ा बदलाव आया था। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.