108MP कैमरा और 12GB RAM के साथ आएगा Xiaomi 12T स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Xiaomi 12T में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया गया है।

108MP कैमरा और 12GB RAM के साथ आएगा Xiaomi 12T स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Photo Credit: 91Mobiles

ख़ास बातें
  • Xiaomi आने वाले महीनों में Xiaomi 12T सीरीज को जल्द ही पेश करेगी।
  • Xiaomi 12T में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 12T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi आने वाले महीनों में Xiaomi 12T सीरीज को जल्द ही पेश करेगी। बताया जाता है कि स्मार्टफोन लाइनअप में Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro शामिल हैं, जो भारत में भी एंट्री ले सकते हैं। बताया जाता है कि ये स्मार्टफोन पहले से ही कई एशियाई और यूरोपीय रीजन में टेस्टिंग के अंदर हैं। इसके अलावा एक टिपस्टर ने स्टैंडर्ड Xiaomi 12T के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 SoC से लैस हो सकता है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की भी जानकारी दी गई है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Xiaomi 12T के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो टिप्सटर योगोश बरार (@heyitsyogesh) द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक Xiaomi 12T में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया गया है।

कैमरा की बात की जाए तो Xiaomi 12T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 108 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8GB या 12GB RAM और 128GB या 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस स्मार्टफोन में एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर होने की उम्मीद है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इसी प्रकार के स्पेसिफिकेशंस की बात कही गई थी, जिसमें कहा गया था कि रेगुलर Xiaomi 12T का कोडनेम 'प्लेटो' है। इससे यह भी साफ होता है कि Xiaomi 12T Pro के साथ इस स्मार्टफोन की इंटरनल टेस्टिंग कई एशियाई और यूरोपीय क्षेत्रों में शुरू हो सकती है। Xiaomi 12T को कथित तौर पर US FCC डाटाबेस पर भी देखा गया है। इस कथित लिस्टिंग से साफ होता है कि यह वाई-फाई 802.11ax, 5G (7 बैंड), ब्लूटूथ, जीपीएस और IR ब्लास्टर कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आ सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro, Xiaomi Smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »