Xiaomi 12 Ultra के 3D कॉन्सेप्ट रेंडर्स ऑनलाइन लीक, दिखा नया कैमरा डिज़ाइन!

इन रेंडर्स में एक बिल्कुल ही अलग कैमरा सेटअप देखने को मिला है। शाओमी 12 अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 20 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।

Xiaomi 12 Ultra के 3D कॉन्सेप्ट रेंडर्स ऑनलाइन लीक, दिखा नया कैमरा डिज़ाइन!
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Ultra में मिल सकता है 6.8 इंच QHD+ एमोलेड डिस्प्ले
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है शाओमी 12 अल्ट्रा
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Xiaomi 12 Ultra चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का हाई-एंड स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि Xiaomi 12 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी को आधिकारिक नहीं किया है, लेकिन अब फोन के 3D कॉन्सेप्ट रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इन रेंडर्स में एक बिल्कुल ही अलग कैमरा सेटअप देखने को मिला है। शाओमी 12 अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 20 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। आगामी स्मार्टफोन Mi 11 Ultra का सक्सेसर होगा।

Xiaomi 12 Ultra के कथित 3D कॉन्सेप्ट रेंडर्स को टिप्सटर Parvez Khan उर्फ Technizo Concept द्वारा LetsGoDigital (in Dutch) के कॉलेब्रेशन में शेयर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Xiaomi फोन में गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल फीचर किया जाएगा। कैमरा की बात करें, तो शाओमी 12 अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। अगर यह सच साबित होता है कि यह फोन अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में अपग्रेड के साथ आएगा जो कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था। नए कैमरा सेटअप मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो जूम कैमरा मौजूद होगा। इन सेंसर्स में 5x optical zoom, 10x hybrid zoom और 120x digital zoom मिलेगा।

कॉन्सेप्ट रेंडर्स में दो प्रमुख सेंसर को मॉड्यूल के बीचोबीच और बायीं ओर देखा जा सकता है। जबकि एक कैमरा सेंसर सर्कल के टॉप पर स्थित है। कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी 12 अल्ट्रा फोन में 6.8 इंच QHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले में होल-पंच डिज़ाइन मिलेगा। साथ ही इसमें इनबिल्ट अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 2जी फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर, आईपी68 सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

फिलहाल, शाओमी ने इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi 12 Ultra, Xiaomi 12 Ultra Specifications, Xiaomi
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »