विकेडलीक वैमी टाइटन 5 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विकेडलीक वैमी टाइटन 5 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
विकेडलीक ने शुक्रवार को भारत में अपना वैमी टाइटन 5 स्मार्टफोन 14,990 रुपये में लॉन्च किया। इस हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी वैमी टाइटन 4 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे फरवरी महीने में इसी कीमत में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की एक अहम खासियत फिंगरप्रिंट सेंसर है जो '360 डिग्री रिकॉग्निशन' फ़ीचर से लैस है। यह सेंसर रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है।

यह एक डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय डिवाइस है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। विकेडलीक वैमी टाइटन 5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) का आईपीएस ओजीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753एम चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मौजूद है 3 जीबी का रैम और एआरएम माली-टी720 जीपीयू।

वैमी टाइटन 5 में सैमसंग के3एल2 सीएमओएस सेंसर और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद रहेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, हॉटनॉट और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर से लैस होगा।

(पढ़ें: विकेडलीक वैमी टाइटन 5 बनाम विकेडलीक वैमी टाइटन 4)

डिवाइस में 4165 एमएएच की बैटरी है और इसका डाइमेंशन 155.2x76.9x8 मिलीमीटर है। हैंडसेट का वज़न 203 ग्राम है। विकेडलीक वैमी टाइटन 5 एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, मेगनेटोमीटर और गायरोस्कॉप के साथ आएगा। यह गोल्ड, व्हाइट-सिल्वर और डार्क ग्रे-सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

विकेडलीक के सीएमओ पार्थमेश शिंदे ने कहा, ''वैमी टाइटन 5 के लॉन्च के साथ हमारी कोशिश हर कंज्यूमर को किफायती दाम में एक प्रीमियम डिवाइस देने की है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »