विकेडलीक वैमी नोट 5 फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विकेडलीक वैमी नोट 5 फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
विकेडलीक ने अपना वैमी नोट 5 स्मार्टफोन 16,990 रुपये में लॉन्च किया है। इच्छुक खरीददार हैंडसेट के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। आपको बता दें कि विकेडलीक वैमी नोट 5 की बिक्री 15 जनवरी से शुरू होगी।

विकेडलीक वैमी नोट 5 में मीडियाटेक के नए हेलियो पी10 (एमटी6755) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी द्वारा अक्टूबर में लॉन्च किया गया वैमी टाइटन 5 भी फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है और यह 360 डिग्री रिकॉग्निशन से लैस है।

वैमी नोट 5 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट वैमी नोट 5 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। कंपनी ने बताया कि इसे एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का भी अपडेट मिलेगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है, फिलहाल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो वैमी नोट 5 में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी, माइक्रो यूएसबी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन फ़ीचर दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 149.9x74.3x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।

गौरतलब है कि विकेडलीक ने वैमी टाइटन 5 स्मार्टफोन को अक्टूबर महीने में 14,990 रुपये में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  2. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  4. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  5. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  6. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  7. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  8. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  9. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  10. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »