अपने आईफोन के सॉफ्टवेयर को जल्द करें अपडेट, नहीं तो...

अपने आईफोन के सॉफ्टवेयर को जल्द करें अपडेट, नहीं तो...
विज्ञापन
सिसको के एक रिसर्चर ने आईओएस, ओएस एक्स, टीवीओएस और वॉचओएस में मौजूद बड़ी कमी का खुलासा किया है। इस कमी के कारण इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर मालवेयर अटैक का खतरा बढ़ गया है जिसे एक इमेज फाइल में इंबेड किया गया है। इस मालवेयर की पहचान नहीं हुई तो हमला करने वाला शख्स प्रभावित डिवाइस पर रीमोट कोड एग्ज़ीक्यूशन पा लेगा।

सिसको टेलोस के टायलर बोहन ने कहा कि यूज़र इस फाइल को एमएमएएस या ईमेल के जरिए रीसीव कर सकते हैं, या फिर संदिग्ध पेज पर जाने से भी यह सिस्टम पर भी आ सकता है।

टिफ (टैग्ड इमेज फाइल फॉर्मेट), बीएमपी, डीएई और ओपनईएक्सआर इमेज फॉर्मेट के जरिए ऑपरेटिंग सिस्टम की कमियों का फायदा उठाया जा सकता है। टिफ और बीएमपी फॉर्मेट ओएस एक्स, आईओएस, वॉचओएस और टीवीओएस को प्रभावित कर सकते हैं। ओपनईएक्सआर और डीएई ओएस एक्स मशीन को प्रभावित कर सकते हैं।

ऐप्पल के इन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने लेटेस्ट वर्ज़न आईओएस 9.3.3, ओएस एक्स ईआई कैपिटान वी10.11.6, टीवीओएस 9.2.2 और वॉचओएस 2.2.2 के जरिए इस कमी को दूर कर दिया है। अगर आप इससे पुराने वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हमारा सुझाव होगा कि जल्द से जल्द लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट कर लें।

इस कमी के बारे बोहान ने कहा, "इमेज फाइल आसानी से माध्यम का काम करते हैं। क्योंकि उन्हें वेब और ईमेल ट्रैफिक के जरिए बांटना बेहद ही आसान है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Bug, Hack, iOS, OS X, tvOS, Vulnerability, watchOS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »