महंगे हो सकते हैं फ़ीचर फोन, जानें इसकी वजह

महंगे हो सकते हैं फ़ीचर फोन, जानें इसकी वजह
विज्ञापन
फ़ीचर फोन की कीमतें पांच प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। उद्योग के लोगों का कहना है कि चीन में कुछ कारखाने बंद होने की वजह से महत्वपूर्ण कलपुर्जों की आपूर्ति घटी है, जिससे इनकी लागत बढ़ रही है।

मोबाइल फोन उद्योग के संगठन इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) का मानना है कि फ़ीचर फोन के दाम 3 से 5 प्रतिशत बढ़ेंगे, क्योंकि डिस्प्ले और बैटरी जैसे कलपुर्जे महंगे हो रहे हैं।

आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने कहा, ‘‘डिस्प्ले और बैटरी फीचर फोन के दो महत्वपूर्ण कलपुर्जे हैं। चीन में एकीकरण की वजह से इनकी आपूर्ति पर दबाव है और साथ ही इन कलपुर्जे के दाम भी बढ़ रहे हैं।’’

उद्योग के आंकड़ों के अनुसार देश में स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ने के बावजूद अभी भी 60 प्रतिशत मोबाइल उपभोक्ता फ़ीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल, 2016 तक देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 82.6 करोड़ थी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , China, Feature Phones, India, Mobiles, Trai
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »