• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप ग्रुप से अफवाह फैली तो ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई: अधिकारी

व्हाट्सऐप ग्रुप से अफवाह फैली तो ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई: अधिकारी

व्हाट्सऐप ग्रुप से अफवाह फैली तो ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई: अधिकारी
ख़ास बातें
  • वाराणसी के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ये आदेश जारी किए हैं
  • नए आदेश के तहत, एडमिन पर कार्यवाही होगी
  • आदेश के अनुसार, एडमिन वही बने जो ग्रुप की जिम्मेदारी उठाने में समर्थ हो
विज्ञापन
भ्रामक खबरों और अफवाहों पर लगाम कसने के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक संयुक्त आदेश जारी कर हिदायत दी है कि सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर किसी भी अफवाह, गलत तथ्यों से भरी या समाजिक समरसता के विरूद्ध पोस्ट पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के साथ ही ग्रुप एडमिन पर भी कडी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से जारी आदेश में कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता के साथ ही जिम्मेदारी भी आवश्यक है।

आदेश में कहा गया है कि एडमिन वही बने जो उस ग्रुप की पूरी जिम्मेदारी उठाने में समर्थ हो और ग्रुप के सभी सदस्यों से परिचित हो। कोई सदस्य गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार जो अफवाह बन जाये, पोस्ट करता है तो एडमिन खंडन के साथ ऐसे सदस्य को फौरन ग्रुप से हटाये।

अफवाह भ्रामक तथ्य व सामाजिक समरसता के विरूद्ध पोस्ट होने पर फौरन सम्बधित थाने को सूचित करे। ग्रुप एडमिन के कार्रवाई न करने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जायेगा और उन्के विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: whatsapp, whatsapp admin, varanasi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  2. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  3. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  4. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  6. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  7. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  9. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »